Logo
Purnia Crime News: बिहार के पूर्णिया में दिनदहाड़े लूट को अंजाम दिया गया। तनिष्क शोरूम में शुक्रवार सुबह 6 बदमाश हथियारों के साथ घुसे। बंदूक की नोक पर कर्मचारी और ग्राहकों को बंधक बनाया। दो करोड़ से ज्यादा की ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए।

Purnia Crime News: पूर्णिया में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। शुक्रवार को तनिष्क शोरूम में हथियार लेकर 6 बदमाश घुसे। बंदूक की नोक पर कर्मचारी और ग्राहकों को बंधक बनाया। 2 करोड़ से ज्यादा की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। 20 मिनट में बदमाश वारदात को अंजाम देकर निकल गए। सनसनीखेज घटना पूर्णिया के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के डाकबंगला चौक स्थित तनिष्क शोरूम में हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। 

कस्टमर बनकर घुसे और लूट ले गए जेवर
जानकारी के मुताबिक, पहले 3 बदमाश कस्टमर बनकर शोरूम में दाखिल हुए। गहने खरीदने के बहाने बदमाशों ने स्टाफ को अपनी बातों में उलझाया। इसके बाद 3 और बदमाश अंदर घुसे। सभी के पास पिस्टल थी। हल्ला करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाशों ने स्टाफ को बंदूक की नोक पर बंधक बनाया। लूटपाट करने के बाद बाइक से भाग निकले। एक-एक बाइक पर 3-3 अपराधी बैठकर भागे।  पुलिस वारदात से जुड़े CCTV फुटेज खंगाल रही है। 

1 करोड़ से अधिक के हीरे के गहने 
सूचना पर पहुंची पुलिस को कर्मचारियों ने बताया कि बाइक से 6 बदमाश आए थे। सभी के पास हथियार थे। जान से मारने की धमकी देकर सभी को पहले बंधक बनाया। इसके बाद सोने की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं।  पुलिस का दावा है कि बदमाश जल्द से जल्द पकड़े जाएंगे। 

5379487