Logo
Weather Update Today : बिहार में तेज बारिश से बुधवार को गंडकी और धमही नदी पर बने छह पुल ढह गए। नेपाल सीमा पर स्थित कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। यूपी के कई शहर जलभराव की समस्या जूझ रहे हैं।  

Weather Update Today: यूपी-बिहार सहित पूरे उत्तर भारत में इन दिनों तेज बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश यूपी के कई शहरों में जलभराव की स्थित है। जबकि, बिहार में सीवान और छपरा जिले में पिछले 24 घंटे में 6 पुल ढह गए। गुरुवार को भी यूपी बिहार के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। 

बिहार में पुल ढहने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बुधवार को जो पुल टूटे हैं, उनमें से चार गंडकी नदी पर और दो धमही नदी पर थे। मिट्‌टी के कटाव और सुरक्षावाल कमजोर होने से यह हादसे हो हुए हैं। जो पुल गिरे हैं, उनमें ज्यादातर 30-40 साल पुराने थे। 

Bridge Collapse in Bihar
Bridge Collapse in Bihar

लगातार बारिश का असर नेपाल के तराई क्षेत्र में भी दिख रहा है। बिहार की 5 नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बिहार के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 7 जिलों में अतिवृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है। 10 में बारिश का यलो अलर्ट है। 

Bridge Collapse in Bihar
बिहार के सीवान जिले में गंठग नदी में बना पुल ढहा।

साराण और सीवान में यह पुल ढहे 

  • सारण जिले के जनता बाजार में ढोंढ स्थान बाबा मंदिर के पास गंडक नदी पर बना पुल गिर गया।
  • सारण के बनियापुर प्रखंड के सरैया गांव में गंडक नदी पर बना पुराना पुल गिर गया।
  • सीवान में भीखा बांध-देवरिया में स्थित गंडक नदी पर बने पुल का एक पिलर नदी में धंस गया। 

बिहार में अच्छी बारिश की उम्मीद

  • मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया, दक्षिण पश्चिम मानसून बिहार के अधिकांश भागों में सक्रिय है। उत्तर बिहार से दक्षिणी हिस्सों तक टर्फ लाइन भी गुजर रही है। जिसके चलते आगे भी बिहार के कई जिलों में अच्छी बारिश की उम्मीद है। 
  • मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, पूर्णिया और कटिहार में अतिवृष्टि को लकर अलर्ट जारी किया है। भोजपुर, पटना, बक्सर, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, अररिया, मधेपुरा और किशनगंज में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट है।

गंगा और कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा 
भागलपुर में गंगा और कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बैराज से पानी छोड़ा गया है, लेकिन कई इलाकों में बाढ के हालात बन गए हैं। नेपाल के तराई इलाकों में 5 नदियां खतरे के निशान से ऊपर चल रही हैं। इनमें कमला बलान, कोसी, बागमती, महानंदा, परमान नदी शामिल हैं।

बेनीबाद व झंझारपुर में बाढ़ के हालात 
जल संसाधन विभाग ने बताया कि कोसी, महानंदा और परमान नदी का जलस्तर बढ़ सकता है। मुजफ्फरपुर के बेनीबाद में बागमती नदी खतरे के निशान से 75 सेमी और मधुबनी के झंझारपुर में कमला बलान नदी का जल स्तर लाल निशान से 26 सेमी ऊपर है।

 

5379487