Logo
पुर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि, चुनाव से पहले 500 करोड़ के लेन-देन का आरोप मुझ पर भी लगाया गया। अब तक मुख्य आरोपी को पकड़कर नहीं ला पाए। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान हुए कोयला और शराब घोटाले में ईओडब्ल्यू, एसीबी में चार अलग-अलग केस दर्ज हुए हैं। कोल घोटाले, शराब घोटाले के अलावा दो अन्य में भी FIR दर्ज हुए हैं। इनमें पूर्व विधायक गुलाब कमरो का नाम भी शामिल है। कोल स्कैम मामले में ईडी ने रायपुर एसीबी में एफआईआर दर्ज कराई है। धारा 420, 120 बी व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत धारा 7 व 12 के तहत अपराध दर्ज हुए हैं। 

 ED के आवेदन पर ACB में FIR के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि, विधानसभा चुनाव में भी ED, IT सक्रिय थी। अब लोकसभा चुनाव सामने है, बीजेपी की एजेंसी फिर षडयंत्र कर रही है। श्री बघेल ने कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छोटी सोच के हैं। उन्होंने कहा कि, यूडी मिंज का नाम आना उनकी छोटी सोच को ही दर्शाता है। यूडी मिंज का दोष सिर्फ CM के खिलाफ चुनाव लड़ना है। श्री बघेल ने कहा कि, सीएम को इतनी छोटी सोच का नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि, हमें शुरू से बदनाम किया जा रहा है। श्री बघेल ने सवाल किया कि, क्या ED से बड़ी एजेंसी हो गई ACB। उन्होंने कहा कि, ACB की जांच मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर से होती है, हम लड़ाई लड़ते रहेंगे।

सौरभ की शादी में नाचने वाले राम मंदिर में मेहमान बने

श्री बघेल ने कहा कि, चुनाव से पहले 500 करोड़ के लेन-देन का आरोप मुझ पर भी लगाया गया। अब तक मुख्य आरोपी को पकड़ के नहीं ला पाए। राम मंदिर में कोई मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री भले ही ना जा पाए लेकिन महादेव ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्रकार की शादी में जो नाचने गए थे, वो सब राम मंदिर में अतिथि बनकर मौजूद थे।

5379487