Logo
मुख्यमंत्री ने मंत्रियों कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करने मनोयोग से जुट जाएं। प्रदेश की जनता के विश्वास पर हम खरा उतरेंगे। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय रविवार को मंत्रियो के साथ पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुन रहे थे। यह पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 108 वां प्रसारण था। मन की बात कार्यक्रम खत्म होने के बाद सीएम श्री साय ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा की सारी सीटें जीतने का लक्ष्य दिया। 

मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश कार्यालय में मंत्री और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा, डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री राम विचार नेताम, मंत्री लखन लाल देवांगन, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री ओपी चौधरी मौजूद राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष किरण भी मौजूद थे।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने सीएम साय और मंत्रिमंडल की ली बैठक 

राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने सीएम श्री साय और उनके मंत्रियों के साथ बैठक की और उन्हें बेहतर सरकार चलाने के लिए दिशा निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि, आप सभी पीएम मोदी की दी हुई गारंटियों समय पर पूरा करें। सीएम साय के कैबिनेट विस्तार के बाद पहली बार यह बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भी मौजूद थे। 

डिप्टी सीएम साव बोले-बैठक में लिए गए निर्णय होंगे पूरे 

राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश की बैठक के बाद सीएम श्री साय ने मंत्रियों की बैठक ली। बैठक के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, आज हमने सामूहिक रूप से मन की बात कार्यक्रम को सुना है। इसके बाद प्रदेश में चल रही गतिविधियों पर चर्चा हुई। साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। डिप्टी सीएम श्री साव ने आगे कहा कि, राष्ट्रीय बैठक में जो निर्णय लिए गए हैं उसका पालन किए जाने किए जाने पर चर्चा हुई है।छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव में 11 की 11 सीटें हम जीतें इस लक्ष्य पर हम काम करेंगे।

कांग्रेस महज दावा करती है 
  
कांग्रेस की 11 की 11 लोकसभा सीट जीतने वाले दावे पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा कि, विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस 75 पार का दावा कर रही थी। पिछला लोकसभा चुनाव हमने कांग्रेस सरकार बनने के चार महीने बाद लड़ा जिसमें हमनें 11 में से 9 सीटें हमने जीती थी। इस बार 11 की 11 लोकसभा सीटें भी भाजपा जीतने वाली है।

5379487