Logo
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के पिता लक्ष्मी नारायण सिंहदेव का निधन बुधवार को हो गया है। सीएम विष्णुदेव साय उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सुकमा रवाना हो गए हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के पिता लक्ष्मी नारायण सिंहदेव का निधन बुधवार को हो गया है। सीएम विष्णुदेव साय उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं। सुकमा जाते हुए सीएम श्री साय ने कहा कि, कांग्रेस की सरकार में कई योजनाओं में गड़बड़ी हुई है  ऐसे मामलों की जांच कराई जाएगी। 

सीएम विष्णुदेव साय के साथ मंत्री केदार कश्यप और मंत्री रामविचार नेताम भी सुकमा रवाना हुए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के पिता अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद सीएम श्री साय कवर्धा में किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। सुकमा रवाना होने से पहले सीएम श्री साय ने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, कांग्रेस की सरकार में कई योजनाओं में गड़बड़ी हुई है। ऐसे सभी मामलों की जांच सरकार द्वारा कराई जाएगी।

खुले मन से आयें कांग्रेसी- मंत्री कश्यप  

राम मंदिर के उद्घाटन में कांग्रेस के ना जाने पर मंत्री केदार कश्यप ने भी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, भाजपा ने कभी राम को लेकर राजनीति नहीं की। भगवान राम हमारे आस्था का केंद्र है। सबकी मंशा है कि, भगवान राम का मंदिर बनना चाहिए लेकिन कुछ लोग और उनकी पार्टी है। जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया। मंत्री श्री कश्यप ने आगे कहा कि, आज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है तो तकलीफ उन्हीं को होगी जो अस्तित्व पर सवाल खड़ा करते आ रहे हैं। इसलिए हमारा उनसे आग्रह है कि, वो खुले मन से आए. भगवान राम सबके हैं, किसी पार्टी विशेष के नहीं। भगवान राम सबको आशीर्वाद देंगे। कांग्रेस में जो हालात हैं.... बोल कौन रहा है.... कर कौन रहा है, यह समझ में नहीं आता इसलिए मैं कह रहा हूं कि, कांग्रेस में स्थिति बहुत गंभीर है। 

कुमारी सैलजा पर साधा निशाना 

कांग्रेस प्रत्याशी चयन को लेकर तय नहीं कर पा रही वाले सवाल पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा, इस बारे में पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष बता पाएंगे क्या। भाजपा छोटे से छोटे कार्यकर्ता का ध्यान रखती है।  विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के ऊपर जो गंभीर आरोप लगाए हैं, ये पहले उस आरोप से मुक्त तो हों। 

5379487