Logo
लोगों के उत्साह और रास्ते भर गुलाल की बौछार से पूरा शहर ऐसा महसुस होने लगा मानो होली, दीपावली एक साथ आ गई हो। स्वागत करने के लिए लोगो में अलग ही जुनुन नजर आ रहा था।

श्यामकिशोर शर्मा-राजिम। छत्तीसगढ़ के राजिम जिले में मंगलवार की शाम राजिम विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू ने आभार रैली निकाली। शहर में जगह-जगह ऐतिहासिक स्वागत हुआ। स्वागत करने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा था। रैली प्रेम रतन पैलेस से खुली जीप में गरियाबंद मार्ग से होते हुए निकली तो सबसे पहले गौशाला के पास पुष्प वर्षा करते हुए विधायक रोहित साहू का स्वागत किया गया। 

MLA Rohit Sahu
विधायक रोहित साहू 

गाजे-बाजे के साथ आगे बढ़ते हुए रैली दत्तात्रेय मंदिर के पास पहुंची। यहां पर राजमिस्त्री संघ और मोहल्लेवासियों ने भव्य स्वागत किया। रैली आगे बढ़ते हुए मां महामाया मंदिर के पास पहुंची तो यहां पर आतिशबाजी करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा-जितेंद्र सोनकर के नेतृत्व में अपार भीड़ द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया। स्वागत करने वालो में पार्षद टंकु सोनकर, प्रवीण पुष्पाकर सहित मुहल्लेवासी शामिल थे। विधायक श्री साहू का काफिला मां महामाया मंदिर पहुंचा। विधायक ने माता जी की पूजा-अर्चना किया। रास्ते भर शहरवासियों ने अपने विधायक का स्वागत फुल, माला, बुके और नारियल भेंट कर आरती उतारी गई। यहां से बढ़ते हुए भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सुभाष चौक गायत्री मंदिर से पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक होते हुए देर रात विधायक निवास पहुंचा। 

भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत 

यह पहला अवसर था जब राजिम के इतिहास में शहरवासियो ने विधायक रोहित साहू का दिल खोलकर स्वागत किए। स्वागत रैली में विशेष रूप से पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, वरिष्ठ नेता भागवत हरित, जिला पंचायत सदस्य शेखर साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष महेश यादव, मनीष हरित,नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा-जितेंद्र सोनकर, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, किशोर साहू, विकास साहू, भाजपा के युवा नेता ललित सिन्हा, नगर पंचायत के सभापति ओमप्रकाश आडिल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अंजू नायक, विभा अवस्थी, छाया राही, पुष्पा गोस्वामी,देवकी साहू, मधु नत्थानी, खुशी साहू, अनिता यादव, ध्रुव शर्मा, टंकु सोनकर, प्रवीण पुष्पाकर, मनोज देवांगन, शरद पारकर, बोधन साहू सहित बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे। 

साहू बोले- यह जनता की जीत 

आपको बता दें कि, लोगो के उत्साह और रास्ते भर गुलाल की बौछार से पूरा शहर ऐसा महसुस होने लगा मानो होली, दीपावली एक साथ आ गई हो। स्वागत करने के लिए लोगो में एक तरह से जुनुन नजर आ रहा था। इस स्वागत से अभिभूत रोहित साहू ने कहा कि, यह जीत आप सबकी जीत है। यह जीत पार्टी के जांबाज कार्यकर्ताओं, आम मतदाताओं, मातृ शक्तियों, युवाओं एवं तमाम शुभचिंतकों की जीत है। इस जीत को राजिम विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं, शुभ चिंतकों एवं मतदाताओं को समर्पित करता हूं।

5379487