Logo
न्याय यात्रा को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उनसे सवाल किया है कि, आख़िर राहुल की यह यात्रा किस उद्देश्य को लेकर बार-बार निकाली जा रही है। 

जगदलपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर से न्याय यात्रा की शुरुआत कर चुकें है। राहुल की न्याय यात्रा को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, जब चुनाव होता हैं तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक यात्रा निकाल लेते हैं। जबकि उनकी यात्रा का कोई विशेष उद्देश्य नहीं होता हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आगे कहा कि, न्याय यात्रा निकालने के पहले कांग्रेस न्याय को स्थापित तो कर ले। कितनी भी यात्रा राहुल गांधी निकाल लें। कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, विधानसभा चुनाव से पहले भी राहुल गांधी ने न्याय यात्रा निकाली थी। उस न्याय यात्रा से विधान सभा चुनाव में उनके क्या परिणाम आए। जनता अब जान चुकी है और सब समझ चुकी है। आने वाले लोकसभा के चुनाव में परिणाम उन्हें जनता दे देगी।

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रही देश की पहचान 

उन्होंने आगे कहा कि, जनता जान गई है कि, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की पहचान पुरे विश्व मे हो रही हैं। सभी सेक्टरों में देश आज ऊंचाई में पहुंच रहा है। देश आज इकोनॉमी के मामले में धीरे-धीरे सबको पीछे छोड़ रहा है। आज देश मे एक ही आवाज है और वो है नरेंद्र मोदी हैं तो हर काम मुमकिन हैं और ऐसे नेता के सामने कोई भी कुछ भी यात्रा निकाल ले होने जाने वाला कुछ नहीं है।

न्याय यात्रा का उद्देश्य राहुल पहले खुद समझ लें 

आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश भर में न्याय यात्रा निकाल कर लोगों को जोड़ने की कोशिश रहे हैं। उनकी न्याय यात्रा देश के अलग-अलग राज्यो में पहुंच भी रही हैं। ऐसे में उनकी न्याय यात्रा को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उनसे सवाल किया है कि, आख़िर यह यात्रा किसके लिए और क्यों यात्रा किस उद्देश्य को लेकर बार-बार निकाली जा रही है। राहुल पहले उसे खुद ही समझ लें।
 

5379487