Logo
विधानसभा प्रबोधन कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सबको पुलिस ग्राउंड में गाथा आयोजित श्री राम की संगीत में कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया है। साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधा है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा प्रबोधन कार्यक्रम को लेकर कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में संसदीय परंपरा को निभाया जाता रहा है। आज से 2 दिन तक विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मार्गदर्शन में विधायकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम होने जा रहा है।

Minister Brijmohan Agrawal
 

उन्होंने उपराष्ट्रपति के दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि, लोकसभा अध्यक्ष, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया और कल देश के गृह मंत्री अमित शाह आने वाले हैं। शीर्ष नेताओं के माध्यम से नए और पुराने सभी विधायकों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

छत्तीसगढ़ रामलला का उत्सव मनाने के लिए तैयार 

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हो रहे समारोह पर सवाल पूछे जाने पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, प्रभु राम के बिना ना तो यह दुनिया चलती है और ना ही देश चलता है। जब रामलाल पधार रहे हैं तो देश और प्रदेश का राममय होना स्वाभाविक है। फिर हमारा छत्तीसगढ़ तो प्रभु राम का ननिहाल है, हमारे यहां तो भांजे का पैर धोया जाता है। पूरे देश और विश्व के साथ में छत्तीसगढ़ की जनता भी रामलला का उत्सव मनाने के लिए तैयार है।

श्री राम की संगीत में कार्यक्रम में आने का दिया न्यौता 

मंत्री श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि, आज पुलिस ग्राउंड में गाथा श्री राम की संगीत में कार्यक्रम शाम 6 बजे से आयोजित होने जा रहा है। इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि, आप सभी राम मंदिर के इतिहास को जानने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में वहां आएं।

कांग्रेस के घोटालों की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं 

कांग्रेस हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ करने का जा रही है का सवाल पूछे पर जाने पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, राम की शरण में तो हर किसी को आना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि, निश्चित रूप से वो सरकार सरकार नहीं थी, घोटाले बाज सरकार थी और डेवलपमेंट से उनको कोई मतलब नहीं था। वो अपना जेब भरते थे उनके घोटालों की परतें अब धीरे-धीरे परते खुल रही हैं।

5379487