Logo
13 से 15 साल के बच्चे इंजेक्शन से नशा करते हैं, ये सब हर हाल में समाप्त होना चाहिए। नए साल में कानून व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री ने कहा कि, हर दिन मेहनत और चुनौती का दिन है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद कांग्रेस कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा को घेरने की कोशिश कर रही है। कांग्रेसी नेताओं ने भी बीजेपी सरकार में अपराध बढ़ने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के आरोप पर गृह मंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, 15 दिन की सरकार का ऐसा आंकलन नहीं किया जाता। साय सरकार का स्पष्ट मानना हैं कि, संविधान के आधार पर सरकार चलें। कानून का राज हो, किसी व्यक्ति विशेष का राज न हो. कानून किसी की जेब में न हो। पहले ऐसा हुआ है, उन सबका उपचार किया जाएगा, निराकरण किया जाएगा। 

प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, पिछले पांच सालों में छत्तीसगढ़ में नशा बढ़ा है। 13 से 15 साल के बच्चे इंजेक्शन से नशा करते हैं, ये सब हर हाल में समाप्त होना चाहिए। नए साल में कानून व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री ने कहा कि, हर दिन मेहनत और चुनौती का दिन है। अगले साल भी चुनौतियां होंगी। आने वाला समय प्रदेश के लिए अच्छा हो, कानून का राज हो, नौजवान किसी और दिशा में हैं, उन्हें समझाकर मुख्यधारा में लायेंगे। 

साय सरकार कर रही वादों को पूरा 

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सवाल पूछे जाने पर डिप्टी सीएम श्री शर्मा ने कहा कि, साय सरकार किए हुए वादों को पूरा कर रही है। आने वाले समय में भी जनता का पूरा समर्थन भाजपा को मिलेगा। वहीं बीजेपी की बैठक को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि पार्टी के निर्देश हैं, सरकारों को कैसे होना चाहिए बार-बार बीजेपी की सरकार बने। उसके लिए स्पष्ट दिशा निर्देश हैं, उस पर चर्चा होगी। जमीन पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनने पर विजय शर्मा ने कहा कि जिला पंचायत का सदस्य रहा हूं। लोगों के बीच ऐसे ही जाना होता है जैसे पहले रहे, वैसे ही रहे तो ठीक लगता हैं। जो बदल गया वो ठीक नहीं है।

5379487