Logo
‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, हम सपनों का भारत बना रहे हैं। हम गारंटी पूरी करते हैं और देश बनाते हैं।

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, हर घर को सूर्यघर बनाना है। भारत सरकार का लक्ष्य सोलर पावर से बिजली देने का है। छत्तीसगढ़ का निर्माण सभी वर्गों के सशक्तिकरण से होगा।

बता दें कि, आज ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ को करोड़ों की सौगात दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के सभी घर को सूर्यघर बनाएंगे। सभी को सोलर पावर से बिजली देंगे। इन्फरास्ट्रक्चर डेवलप कर प्रदेश को विकास की ओर ले जाएंगे। महतारी वंदन योजना के लिए माताओं को बधाई देता हूं। छत्तीसगढ़ सरकार अपनी गारंटियों को पूरा कर रही है। यह प्रशंसनीय है।

हमारी सरकार ने 18 लाख लोगों को दिया घर 

उन्होंने आगे कहा कि, पिछली सरकार गरीबों का घर बनाने से रोक रही थी, हमारी सरकार 18 लाख घर बना रही है। पीएससी गड़बड़ी की जांच का आदेश दिया गया है। प्रदेश की सरकार अपने वादे पूरा कर रही है। इससे यह साफ होता है कि, भाजपा जो कहती है वह पूरा करती है। विधानसभा चुनाव में आपने बहुत आशीर्वाद दिया। आप भी समझ रहे हैं कि, भाजपा ने बनाया है, भाजपा ही संवारेगी।   

कांग्रेस पर साधा निशाना- कहा बार-बार सरकार बनाई लेकिन देश बनाना भूल गए

इसीलिए लोग कहते हैं मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी। जिन्होंने लंबे वक्त तक शासन किया उनकी सोच बड़ी नहीं थी। कांग्रेस ने बार-बार सरकारें बनाई लेकिन देश को बनाना भूल गई। आज भी कांग्रेस परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार से आगे सोच नहीं पा रही है। वह सिर्फ अपने बेटे-बेटियों का भविष्य बनाने में लगे हैं, आपके भविष्य का कैसे सोचेंगे। मोदी के लिए तो आप सभी परिवार हैं, मोदी के लिए आपके सपने ही संकल्प हैं।

सपनों का भारत गढ़ रहे हैं हम

दस वर्ष पहले मोदी ने एक और गारंटी दी थी कि, ऐसा भारत बनाएंगे जिसका सपना हमारी पहली पीढ़ी ने देखा था। आज हम पुर्वजों के सपनों का भारत बना रहे हैं। दस साल पहले क्या किसी ने डिजिटल पेमेंट के बारे में सोचा था? क्या किसने सोचा था बाहर मजदूरी करने गया बेटा अपने घर पैसा भेज सकेगा... कांग्रेस के प्रधानमंत्री ने कहा था- हम एक रुपए भेजते हैं, लोगों को सिर्फ 15 पैसे मिलते हैं। 85 पैसा रास्ते से गायब हो जाता है। आज DBT के माध्यम से हमने 34 लाख करोड़ भेजे हैं अगर कांग्रेस सरकार रहती तो 34 में से 29 लाख कोई बिचौलिया चबा जाता।

34 हजार करोड़ की सौगात के लिए सीएम साय ने दिया धन्यवाद 

इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा 34 हजार करोड़ की सौगात के लिए आपका धन्यवाद। आपकी गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध है। 18 लाख आवासहीनों को आवास दिया गया। किसानों को कृषक समृद्धि योजना के तहत 3100 रुपए दिया जा रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को साल में 12 हजार रुपये दिया जाएगा।

5379487