Logo
राज्य खेल अलंकरण समारोह में खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। रायपुर अग्निवीर थल सेना में चयनित युवाओं भी सम्मान होगा। NIA के आवासीय परिसर का आज उद्घाटन होगा।

रायपुर। राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। सुबह 11 बजे कार्यक्रम की शुरूआत होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और सभी कैबिनेट मंत्री कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। यह आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा कराया जाएगा। 2019-20 के लिए 269 और 2020-21 के लिए 142 खिलाड़ियों खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा।

अग्निवीरों का होगा सम्मान:  रायपुर अग्निवीर थल सेना में चयनित युवाओं का आज सम्मान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के 1304 युवाओं का  अग्निवीर के लिए चयन हुआ है। शहीद स्मारक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।

NIA के आवासीय परिसर का उद्घाटन :  रायपुर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) के आवासीय परिसर का आज उद्घाटन होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से NIA आवासीय परिसर का उद्घाटन करेंगे। शाम 5 बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा। 

सीएम साय दो जिलों के दौरे पर : रायपुर सीएम विष्णुदेव साय आज रायपुर और मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के दौरे पर रहेंगे। दोपहर 12.50 बजे मोहला में विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल होंगे। विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। शाम 4.30 बजे राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे। शाम 6.10 पर राज्य सैनिक बोर्ड परिसर में नव निर्मित सैनिक विश्राम गृह परिसर का लोकार्पण करेंगे।

5379487