Logo
नक्सल उन्मूलन में लगी फोर्स को एक के बाद एक बड़ी सफलता हाथ लग रही है। बस्तर में दो बड़ी मुठभेड़ों के बाद गढ़चिरौली जिले में भी फोर्स को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

एनिशपुरी गोस्वामी- मोहला। बस्तर और महाराष्ट्र में लगातार नक्सल मोर्चे पर मिल रही एक के बाद एक कामयाबी के बीच मोहला, मानपुर, अंबागढ़ चौकी जिले से सटे महाराष्ट्र के गढचिरौली में एंटी नक्सल यूनिट को आज फिर से एक और बड़ी सफलता मिली है।

 गढ़चिरौली एंटी नक्सल यूनिट C 60 और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सल सेल से मिली जानकारी के अनुसार पेरमिली दलम के तीन खूंखार नक्सलियों को आज मुठभेड़ में मार गिराया गया है। मौके से मृत नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किया गया है। दो अन्य माओवादीयों के शव के साथ साथ हार्डकोर डीवीसी का शव भी बरामद किया गया है। 

सकुशल लौट रही फोर्स

फोर्स और नक्सलियों का सामना होने के बाद महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवान सकुशल जंगल से लौट रहे हैं। देर शाम 7 बजे गढचिरौली पुलिस मुख्यालय में मुठभेड़ के संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित की गई है।

41 लाख के ईनामी 14 नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सोमवार को 41 लाख रुपयों के ईनामी 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें 10 हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं और इन सभी पर 41 लाख का इनाम घोषित था। ये सभी नक्सली पीडिया मुठभेड़ के बाद मुडवेंदी और पीडिया इलाके से गिरफ्तार किए गए थे। जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

दो दिन पूर्व मारे गए थे 12 नक्सली 

उल्लेखनीय है कि, बीजापुर जिले में शुक्रवार की सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। तक़रीबन 12 तक चली में मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। वहीं LED की चपेट में आने से दो जवान घायल हुए हैं। जिन्हें हेलीकाप्टर की मदद से एयर लिफ्ट किया गया है। 

तीन जिलों की फोर्स ने किया जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च 

सुरक्षाबलों को इस इलाके में नक्सलियों के होने जानकारी मिली थी कि, हार्डकोर नक्सली कमांडर लिंगा, पापाराव समेत बड़े लीडर्स का पीडिया के जंगलों में इकट्ठा हुए हैं। नक्सलियों की इस कमेटी में DKSZC, DVCM, ACM कैडर के बड़े नक्सली लीडर शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा इन तीन जिलों से फोर्स ने जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया है। जहां पीडिया के जंगलों में मुठभेड़ के बीच अब तक 12 नक्सली मारे गए हैं। फिलहाल दोनों तरफ से मुठभेड़ जारी है। 

12 सौ जवानों ने था इलाके को घेरा

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि, डीआरजी, एसटीएफ और CRPF की कोबरा बटालियन समेत फोर्स के 1200 से ज्यादा जवानों ने इलाके को घेर रखा है। नक्सली इस इलाके में बुरी तरह से फंसे हुए हैं और इनमें से कुछ नक्सलियों को गोली भी लगी है। हालांकि, अधिकारी तौर पर इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई। 

 

5379487