Logo
सरगुजा जिले के एक बीजेपी नेता सुरेश कुमार गुप्ता के घर का बकरा चोरी हो गया था। चोरों ने दुर्ग में उसे ले जाकर काटकर बेच दिया। फिलहाल पुलिस ने बकरा चोरों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

संतोष कश्यप-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में बीजेपी नेता सुरेश कुमार गुप्ता के घर से चोरी हुए बकरे के आरोपी पकड़े गए हैं। लेकिन अफ़सोस की बात तो यह है कि, बेचारा बकरा मारा गया। आरोपी उसे चोरी कर दुर्ग ले गए और काटकर 27 हजार में बेंच दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बकरे की कीमत 2 लाख रूपये से ज्यादा की थी। 

Dead goat 'Sheru'
मृतक बकरा 'शेरू'

बकरे को चोरी करने के लिए चोर भी बाकायदा लग्जरी कार में सवार होकर आए थे। जिस बकरे को चोर चोरी कर ले गए वह आम बकरा नहीं था, बल्कि 120 किलो का बकरा था। वहीं बकरा चोरी होने के बाद पीड़ित परिवार काफी मायूस था और उनका कहना है कि, वे उसे  परिवार के सदस्य की तरह रखते थे। वहीं चोरी की ये वारदात घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

ASP ने किया था स्पेशल टीम का गठन 

The goat was stolen in this car
इसी कार में की थी बकरे की चोरी 

अब जब नेता जी के घर का बकरा गायब हुआ तो मामला पुलिस के पास पहुंचा और तत्काल आला-अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बकरे की खोजबीन शुरू हो गई। वहीं इस पूरे मामले पर ASP ने कहा कि, आरोपियों की पहचान हो गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। दरअसल इस बकरे को बीजेपी नेता सुरेश कुमार गुप्ता करीब 6 सालों से पालकर अपने घर पर रखे थे। 8 फरवरी की सुबह लगभग 7ः30 हुंडई की वर्ना कार क्रमांक सीजी 07 सीपी 1177 में सवार होकर कुछ युवक आये और उसे चोरी कर ले गए। 

बीजेपी नेता ने पुलिस पर लगाया था लापरवाही का आरोप 

बकरा चोरी होने के बाद बीजेपी नेता सुरेश गुप्ता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि, हमने कार का नंबर सहित उसके भिलाई टोल प्लाजा को पार करने की भी जानकारी रघुनाथपुर पुलिस को उपलब्ध कराई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद सुरेश गुप्ता सहित रघुनाथपुर के लोग एसपी से शिकायत करने अंबिकापुर पहुंच गए। 

लोग बोले- घर के सदस्य जैसा था बकरा 

लोगों ने बताया कि, सुरेश गुप्ता को बकरे (शेरू) से लगाव ऐसा था कि, वो कभी उसे बांधकर नहीं रखते थे। वह बकरा उनके निर्देश को भी समझता था उसका वजन 120 किलो का था और उसे खरीदने के लिए दो लाख रुपए तक का ऑफर लोग दे रहे थे। लेकिन वे उसे परिवार का सदस्य बताकर बेचने से इंकार कर देते थे।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ाए आरोपी 

बातचीत के दौरान एडिशनल एसपी पपुलेश कुमार ने बताया कि, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीम को आरोपियों को पकड़ने रवाना किया गया है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसमें कोई लापरवाही नहीं की जा रही है।

5379487