Logo
छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ जिले के झुमरिया पठार में जुआरियों की महफिल सजी थी। वहीं पेंड्रा क्षेत्र में जुआरी जंगल में घने पेड़ों की छांव तले दांव लगा रहे थे।

करण साहू - बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लगने के बाद से ही पुलिस लगातार जुआ खेलने और अवैध कारोबरियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। बिलाईगढ़ जिले में पुलिस ने जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों के पास 2 लाख 1 हजार 7 सौ 80 रुपए के साथ ताश जप्त किया गया है। मामला पूरा भटगांव सरसीवां थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, पांच युवक झुमरिया पठार में जुआ खेल रहे हैं। तब पुलिस ने कार्रवाई कर ग्राम झुमरिया पठार के एक मकान में दबिश देकर जुआ खेल रहे ग्राम नगरदा निवासी शेषनारायण साहू, ग्राम कैथा निवासी महावीर साहू, जितेंद्र कुमार साहू, ग्राम मुड़पार निवासी बृजलाल रत्नेश, ग्राम भटगांव निवासी संतोष कुमार बघेल को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों के पास से 2 लाख 1 हजार रूपए के साथ 52 पत्ती ताश की जप्त की गई है। 

पेंड्रा में भी 12 जुआरी पकड़े गए

उधर मरवाही पेंड्रा और गौरेला जिले पुलिस ने जंगल में जुआ खेल रहे 12 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से 2 कार सहित 2 लाख 23 हजार रुपए नगद बरामद किए है। बताया जा रहा है कि, पकड़े गए आरोपियों में शहडोल, मनेंद्रगढ़, पेंड्रा अनूपपुर के नामी गिरामी से जुआरी शामिल हैं। 

 pendra
12 जुआरी गिरफ्तार

शिकायत मिली थी : एसपी

एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि, मरवाही पेंड्रा और गौरेला के सीमावर्ती क्षेत्र के जंगलों में अंतरराज्यीय स्टार पर बड़े पैमाने पर जुआ खिलाए जाने की शिकायत मिली। इसके बाद पुलिस और साइबर टीम ने मिलकर जुआ खेल रहे ठिकानों पर दबिश देकर 12 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से 2 कार सहित 2 लाख 23 हजार रुपए नगद बरामद किए है। फिलहाल पुलिस आगें की जांच पड़ताल में जुट गई हैं।

5379487