Logo
प्रदेश में लगातार ट्रांसफर का दौर जारी है। इस बीच सुबह-सुबह राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों प्रभार बदले हुए नए विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

रायपुर। राज्य शासन ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रभार बदले हुए नए विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया है। अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले को अपर मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए अध्यक्ष व्यापमं और अध्यक्ष छग माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मनोज पिंगुआ को अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनसे अध्यक्ष माशिमं का प्रभार वापस लिया गया है।

यादव समाज कल्याण विभाग में

भुवनेश यादव सचिव मंत्रालय को अब सचिव समाज कल्याण विभाग बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें आयुक्त निःशक्तज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री यादव द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के बाद एस प्रकाश सचिव समाज कल्याण विभाग और आयुक्तनिःशक्त जन के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। केडी कुंजाम को प्रबंध संचालक वेयर हाउसिंग कापर्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सारांश मित्तर को संचालक कृषि का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

चंदन कुमार विशेष सचिव सामान्य प्रशासन 

चंदन कुमार को उनके वर्तमान दायित्व के साथ विशेष सचिव सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार पुष्पेंद कुमार मीणा को महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। संयुक्त सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग तारन प्रकाश सिन्हा को संयुक्त सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सुधाकर खलकों संयुक्त सचिव मंत्रालय को प्रबंध संचालक माटीकला बोर्ड बनाया गया है।

नंदनवार एमडी बेवरेज कार्पोरेशन

मंत्रालय में संयुक्त सचिव विनीत नंदनवार को को प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ बेवरेज कार्पोरेशन बनाया बनाया गया है। चंदन संजय त्रिपाठी को संचालक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के रूप में पदस्थ किया गया है। समाज कल्याण विभाग की संचालक रोक्तिमा यादव को संचालक योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

5379487