Logo
शनिवार शाम को तालाब में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गए हुए थे। 

अमित गुप्ता - रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक 7 वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, मासूम देर शाम अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए गया था। इसकी दौरान तालाब में डूबने से एक की मौत हो गई। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम कुश कुमार था। वह ग्राम लिबरा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, कुश कुमार शनिवार शाम को अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए गया था। वह रात तक नहीं पहुंचा तब परिजनों ने उसकी तलाशी शुरू की, लेकिन रात तक कुश कुमार का कुछ पता नहीं चला। तब रविवार सुबह को एक मासूम की तालाब में तैरती हुई लाश मिली। शव को तालाब से बाहर निकाला गया।  उसकी पहचान कुश कुमार से रूप में हुई। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 

police
पुलिस थाना तमनार 

परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार भेजा दिया गया। इस हादसे के बाद परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है।फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं ।

5379487