Logo
इस मतदान में सिर्फ उन्हें अपना 1 मत ही मिला है। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 23 मत पड़े। जनपद पंचायत में वर्तमान में 24 सदस्य हैं। 

डागेश यादव-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरंग जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेश देवांगन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार को चर्चा के बाद मतदान हुआ। इस मतदान में सिर्फ उन्हें अपना 1 मत ही मिला है।  अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 23 मत पड़े। जनपद पंचायत में वर्तमान में 24 सदस्य हैं। 

district president office
जिला पंचायत, आरंग

दरअसल, जनपद पंचायत आरंग के 19 जनपद सदस्यों ने रायपुर कलेक्टर को अध्यक्ष खिलेश देवांगन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन सौंपा था। इसके बाद कलेक्टर ने आज 17 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान के लिए आरंग एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया था। जनपद सदस्यों ने चर्चा में बताया कि, जनपद अध्यक्ष के कार्यों और जनपद सदस्यों की उपेक्षा से उनके ही पार्टी के जनपद सदस्य नाराज चल रहे थे। 

अध्यक्ष के खिलाफ पहले भी लामबंद हुए थे जनपद सदस्य
बता दें कि, इससे पहले भी अध्यक्ष के खिलाफ जनपद सदस्य लामबंद हुए थे लेकिन पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया के हस्तक्षेप के कारण जनपद पंचायत में अध्यक्ष की कुर्सी सलामत थी। सत्ता परिवर्तन के तुरंत बाद विधायक गुरु खुशवंत साहेब के मार्गदर्शन में भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों के साथ कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्यों ने भी मोर्चा खोल दिया था।

5379487