Logo
किरंदुल जिले में CISF और BDS जवानों ने लोहागांव के पास से 3 किलो का आईईडी बरामद कर डिफ्यूज कर दिया है। 

पंकज भदौरिया- दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के किरंदुल जिले में CISF और BDS जवानों ने लोहागांव के पास से 3 किलो का आईईडी बरामद किया है। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने बम प्लांट किया था। सुरक्षाबलों ने बरामद आईईडी को डिफ्यूज कर दिया गया है। 

उल्लेखनीय है कि, बस्तर में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत सीआईएसएफ की टीम ने लोहागांव जाने वाले रास्ते पर जमीन में दबा हुआ इलेक्ट्रिक वायर दिखा। सुरक्षाबलों ने आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। बम स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची और एरिया की सर्चिंग की। सर्चिंग के दौरान 3 किलोग्राम का आईईडी बरामद कर डिफ्यूज कर दिया। 

4 नक्सलियों ने किया सरेंडर 

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों की सबसे पुरानी एरिया कमेटी कुएमारी एरिया कमेटी के 4 इनामी नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। नक्सल विरोधी गतिविधियों और पुलिस के बढ़ते दबाव से नक्सलियों के शीर्ष नेतृत्व में बौखलाहट है। जिसके चलते अपने ही साथियों को परेशान कर रहे हैं। नक्सलियों के खात्मे को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2026 तक का समय तय किया है। 

इसे भी पढ़ें : झोलाछाप डॉक्टर की दुकान बंद : गांव में क्लिनिक खुलते ही कलेक्टर से की शिकायत, जांच ने टीम ने किया सील

पांच-पांच लाख के दो और एक लाख के दो इनामी नक्सली शामिल

दरअसल लगातार नक्सल विरोधी कार्यवाही के चलते नक्सली अपने ही साथियों को परेशान करने लगे है। जिससे आहत होकर अब नक्सलियों के सरेंडर का दौर शुरू हो गया है। नक्सलियों की सबसे पुरानी एरिया कमेटी माने जाने वाली कुएमारी एरिया कमेटी के 4 इनामी नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। जिसमें पांच-पांच लाख के दो और एक लाख के दो इनामी नक्सली शामिल है। 

5379487