Logo
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के गृह क्षेत्र में नगरीय प्रशासन विभाग ने अमलेश्‍वर नगर पालिका में प्रशासक नियुक्त किया गया है। बीते वर्ष जनवरी 2023 में अमलेश्‍वर को नगर पंचायत से सीधे नगर पालिका बनाया गया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के गृह क्षेत्र में नगरीय प्रशासन विभाग ने अमलेश्‍वर नगर पालिका में प्रशासक नियुक्त किया गया है। अमलेश्‍वर उनके निर्वाचन और गृह क्षेत्र पाटन में आता है। वहीं इसको लेकर नगरीय प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

बीते वर्ष जनवरी 2023 में अमलेश्‍वर को नगर पंचायत से सीधे नगर पालिका बनाया गया था। पूर्व सीएम भूपेश बघेल नवगठित पालिका के 22 सदस्‍यों को शपथ भी दिलाया था लेकिन वहां अभी तक चुनाव नहीं हुए हैं। अफसरों के माने तो अमलेश्‍वर में प्रशासक की नियुक्ति राजनीतिक नहीं बल्कि प्रशासनिक कारणों से की गई है। आपको बता दें कि, राज्‍य में नगरीय निकायों के चुनाव इसी वर्ष नवंबर- दिसंबर में होंगे।

राजनांदगाव दौरे पर बघेल 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव जिले का दौरा करेंगे। वे दोपहर 2 बजे भिलाई निवास से रवाना होंगे जहां वे मिडिया से बातचीत भी करेंगे। साथ ही 4.15 पर डोंगरगढ़ में वे मां बमलेश्वरी का दर्शन करेंगे। वहां से निकलकर वे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मत्था टेकेंगे। साथ ही वे डोंगरगढ़ में बुद्ध विहार, चंद्रगिरी, रावटी पहाड़ और निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

5379487