Logo
पुरातत्विक सलाहकार रहे पद्मश्री डॉ अरुण कुमार का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है।

रायपुर- देश के प्रतिष्ठित पद्म सम्मान के लिए राज्य से 12 नाम गए हुए थे। जिसमें से एक नाम छग के प्रख्यात पुरातत्वविद पद्मश्री अरुण कुमार शर्मा का था। उन्हें 2017 में पद्मश्री देने की घोषणा की गई थी। लेकिन अब पुरातत्विक सलाहकार रहे पद्मश्री डॉ अरुण कुमार का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन खुश हुए थे 

आपकी जानकारी के लिए बता दें, पद्मश्री डॉ अरुण कुमार की मांग पर अयोध्या के रामजन्म भूमि की खुदाई करने का काम किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने विवादित ढांचे के प्रकरण के लिए उच्च न्यायालय में विश्व हिन्दू परिषद की ओर से आयोजित की गई प्रतियोगिता में योगदान दिया था। अहम बात यह है कि, अयोध्या की जंग जीतने के बाद जब 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ, उस वक्त वे बेहद खुश नजर आए थे। उनके जन्म की बात की जाए तो वे 1933 में इस पावन धरती पर आए थे और 2017 में उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया था। 

सीएम ने परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देश के सुप्रसिद्ध पुरातत्वविद पद्मश्री डॉ अरूण कुमार शर्मा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने डॉ. शर्मा के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने शोक संदेश में कहा है कि, डॉ. अरुण कुमार शर्मा छत्तीसगढ़ की माटी के सपूत हैं, जिन्होंने न सिर्फ छत्तीसगढ़ में अपितु देश के विभिन्न स्थलों पर पुरातात्विक सर्वेक्षण और उत्खनन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। छत्तीसगढ़ में सिरपुर और राजिम में उन्होंने उत्खनन के कार्य कराए। पुरातत्व के क्षेत्र में डॉ. अरुण शर्मा जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। 

5379487