Logo
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जीजाजी महेंद्र कल्चुरी का निधन हो गया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की बहन इला कल्चुरी के पति, डॉ. रमन सिंह के जीजाजी श्री महेंद्र कल्चुरी जी का निधन हो गया है। 

श्री महेन्द्र कल्चुरी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और आज राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम साँस ली। श्री महेन्द्र कल्चुरी के देहावसान से डॉ. रमन सिंह के परिवार में शोक का वातावरण है। श्री कल्चुरी अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में बेटा साकेत, बहू शैलजा कल्चुरी, बेटा शान्तनु, बहू कविता कल्चुरी के साथ बेटी सोनल सिंह और नाती पोते में शुभी, शौर्य, ईशान, मोहवी, अनय और आरिका शामिल हैं। शुक्रवार 28 जून को सुबह 11:30 बजे महेंद्र कल्चुरी जी का अंतिम संस्कार राजधानी रायवपुर के देवेंद्र नगर स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।

5379487