Logo
छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव इन दिनो दिल्ली में है। वे कांग्रेस पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव में घोषणा पत्र बनाने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने देश की राजधानी नई दिल्ली में हरिभूमि डाट काम के सहयोगी समाचार चेनल INH न्यूज से खास बातचीत की। सिंहदेव ने खुद के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि, मेरे लिए चुनाव लड़ने की संभावनाएं नहीं हैं। उन्होंने कहा कि, जिस क्षेत्र का मैं प्रतिनिधित्व करता हूं वहां पर बेहद कम वोट देखने को मिले थे। मैं जीत नहीं पाया। वहीं जिस क्षेत्र से मैं आता हूं.. वह आरक्षित सीट है। ऐसे में कहीं और जाकर चुनाव लड़ना, जहां पहले से ही लोग तैयारी कर रहे हों अच्छा नहीं है। 

इसके अलावा श्री सिंहदेव ने कहा कि, विधानसभा चुनाव में वोट शेयर कांग्रेस और बीजेपी का बराबर ही था। लोकसभा चुनाव में सफलता प्राप्त करने के लिए कांग्रेस के पास अच्छी संभावना है। वहीं राहुल गांधी की  भारत जोड़ो यात्रा में ममता बनर्जी के शामिल न होने पर सिंहदेव ने कहा कि, राहुल गांधी न्याय की बात को लेकर देश का दौरा कर रहे हैं। यात्रा में जो आना चाह रहे हैं वह आ रहे हैं मिलने के लिए। 

चुनाव आते ही फिर षड़यंत्र कर रही है बीजेपी : बघेल

इधर राजधानी रायपुर में, ED के आवेदन पर ACB में FIR के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि, विधानसभा चुनाव में भी ED, IT सक्रिय थी। अब लोकसभा चुनाव सामने है, बीजेपी की एजेंसी फिर षडयंत्र कर रही है। श्री बघेल ने कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छोटी सोच के हैं। उन्होंने कहा कि, यूडी मिंज का नाम आना उनकी छोटी सोच को ही दर्शाता है। यूडी मिंज का दोष सिर्फ CM के खिलाफ चुनाव लड़ना है। श्री बघेल ने कहा कि, सीएम को इतनी छोटी सोच का नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि, हमें शुरू से बदनाम किया जा रहा है। श्री बघेल ने सवाल किया कि, क्या ED से बड़ी एजेंसी हो गई ACB। उन्होंने कहा कि, ACB की जांच मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर से होती है, हम लड़ाई लड़ते रहेंगे।

सौरभ की शादी में नाचने वाले राम मंदिर में मेहमान बने

श्री बघेल ने कहा कि, चुनाव से पहले 500 करोड़ के लेन-देन का आरोप मुझ पर भी लगाया गया। अब तक मुख्य आरोपी को पकड़ के नहीं ला पाए। राम मंदिर में कोई मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री भले ही ना जा पाए लेकिन महादेव ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्रकार की शादी में जो नाचने गए थे, वो सब राम मंदिर में अतिथि बनकर मौजूद थे।

5379487