Logo
CG, भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल ने कहा कि, पीएम मोदी गुजरात में तेली कास्ट में पैदा हुए थे। उसके बाद उन्हें बीजेपी ने साल 2000 में OBC बनाया है।

रायगढ़- राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज सुबह ओडिशा से होते हुए रायगढ़ जिले पहुंची। इससे पहले छत्तीसगढ़ सीमा पर राहुल का स्वागत किया गया। इसके बाद राहुल की यात्रा रेंगालपाली में ध्वज हस्तान्तरण के लिए पहुंची, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, मोदीजी पार्लियामेंट में कहते हैं कि OBC वर्ग को भागीदारी की क्या जरूरत, मैं OBC हूं। सबसे पहले मैं आप सभी को आगाह कर दूं कि, आपको मूर्ख बनाया गया है। पीएम मोदीजी OBC में पैदा नहीं हुए थे। उन्होंने गुजरात की तेली जाति में जन्म लिया है। 

साल 2000 में पीएम की जाति को OBC बनाया गया
राहुल ने कहा कि, पीएम मोदी गुजरात में तेली कास्ट में पैदा हुए थे। उसके बाद उन्हें बीजेपी ने साल 2000 में OBC बनाया है। यानी आप समझ सकते हैं कि, आपके पीएम OBC कास्ट में पैदा हुए ही नहीं है। वे पूरी दुनिया को पागल बना रहे हैं। 

पीएम खुद पर 2 से 3 करोड़ रुपए खर्च करते हैं
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, सैलरी 1 लाख 60 हजार रुपए होने के बावजूद 2-3 करोड़ रुपए खुद पर खर्च करते हैं। वे सुबह उठकर 2 से 3 लाख का सूट पहनकर तैयार होते हैं। इसके बाद शाम को दूसरा सूट-शॉल पहनकर निकलते हैं, जो 4 से 5 लाख का होता है। लंच में नया सूट पहनेंगे और जूता भी 3-4 लाख का पहन लेते हैं। यानी वे खुद एक दिन का 7-8 लाख रुपए खर्च कर रहे हैं। उनकी सैलरी 1 लाख 60 हजार रुपए महीना आ रही है और खर्च 2-3 करोड़ रुपए कर रहे हैं। 

दलितों का हक छीन लिया गया
राहुल गांधी ने कहा कि, 23 फीसदी लोग दलित आदिवासी हैं। वहीं 50 फीसदी लोग OBC आते हैं। लेकिन उन्हें उनका हक नहीं मिल पा रहा है। 2 सौ कार्पोरेट में से टॉप मैनेजमेंट में न एक ओबीसी है, न दलित है और न ही आदिवासी। दिल्ली में 90 अफसरों में महज 3 ओबीसी हैं, एक आदिवासी, 3 दलित हैं।

सामाजिक न्याय की बात नहीं करते
राहुल गांधी ने पीएम पर प्रहार करते हुए कहा कि, मैं कहता हूं कि मोदीजी आप OBC नहीं, आप जनरल कास्ट के हैं। इसलिए हम जानना चाहते हैं कि देश में किस जाति के कितने लोग हैं। ये सामाजिक न्याय की बात नहीं करते...बल्कि उन्हें पीछे ले जाने की बात करते हैं। 
 

5379487