Logo
यात्रा के विरोध में भाजपाइयों ने राहुल गांधी वापस जाओ...जय श्री राम के नारे लगाए और रोड शो के दौरान सड़कों पर तमाशा करते हुए नजर आए, आज कोरबा से सूरजपुर के लिए रवाना होगी राहुल की यात्रा

उमेश यादव/कोरबा- भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायगढ़ से शुरू होकर कोरबा की तरफ पहुंच रही थी। इसी बीच यात्रा के विरोध में भाजपाइयों ने राहुल गांधी वापस जाओ...जय श्री राम के नारे लगाए और रोड शो के दौरान सड़कों पर तमाशा करते हुए नजर आए...भाजपाइयों का कहना है कि, राहुल गांधी बहुसंख्यक धर्म के साथ अन्याय करने के बाद किसके लिए न्याय मांग रहे हैं। 

सूरजपुर पहुंचेगी यात्रा...

आपको बता दें, बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज कोरबा से सूरजपुर के लिए रवाना होगी। कोरबा के सीतामढ़ी से न्याय यात्रा की शुरुआत हुई थी। इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर चौक में मूर्ति अनावरण और आमसभा को संबोधित किया गया था। अब सूरजपूर पहुंचकर कटघोरा में राहुल गांधी आम लोगों से भेंट मुलाकात करेंगे। सूरजपुर के शिवनगर में आज की यात्रा का समापन होने वाला है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, PCC चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत मौजूद रहेंगे। 

गांधी प्रतिमा को लेकर माल्यार्पण किया था...

भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायगढ़ से शुरू हुई थी। जिसके बाद राहुल अपने किसी नीजी कार्य के चलते दिल्ली चले गए थे। हालांकि दो दिन के ब्रेक के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा एक बार फिर रायगढ़ के दर्रामुंडा से महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल से शुरू हुई। यहां राहुल ने गांधी प्रतिमा को लेकर माल्यार्पण किया, इसके बाद जीप पर सवार होकर राहुल आगे की ओर बढ़ते चले गए। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। इसके साथ ही रामकुमार MLA चौक पर राहुल ने जनसभा को संबोधित करते हुए बच्चों से बातचीत की...

अडानी-अंबानी पर बरसे राहुल गांधी...

राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, देश में बीजेपी और संघ नफरत फैला रहे हैं, जबकि हमने मोहब्बत की दुकान खोली है। एक बार फिर जातीय जनगणना का जिक्र छेड़ते हुए राहुल ने पीएम मोदी को इसका विरोधी बताया। साथ ही अडानी-अंबानी पर भी बरसते हुए नजर आए, राहुल ने अग्नि वीर योजना, मणिपुर हिंसा को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। 

कहां से कहां तक निकली पदयात्रा...

सक्ती के अग्रसेन चौके से राहुल 1 किलोमीटर की पदयात्रा करने निकले। वहीं जनसभा को भी संबोधित किया और इस सभा के बाद इवनिंग ब्रेक लेने वाले हैं। ब्रेक के बाद एक बार फिर न्याय यात्रा कोरबा की ओर आगे बढ़ेगी। कोरबा में 41 किलोमीटर की यात्रा के बाद शासकीय महाविद्यालय भेसमा में नाइट हॉल्ट होगा।

CH Govt hbm ad
5379487