Logo
महतारी वंदन फार्म का आज अंतिम दिन है। सीएम श्री साय ने कहा कि, अब तक महतारी वंदन योजना के 70 लाख आवेदन आ चुके हैं। सभी को योजना का लाभ दिया जायेगा। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन फार्म का आज अंतिम दिन है। मंगलवार को सीएम विष्णुदेव साय ने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, अब तक महतारी वंदन योजना के 70 लाख आवेदन आ चुके हैं। आवेदनों की जांच की जाएगी और सभी को दावा आपत्ति का समय मिलेगा। लास्ट सूची का प्रकाशन किया जायेगा और कोई पात्र यदि छूट जाएंगे तो उन्हें दुबारा फार्म भरवाकर योजना का लाभ दिया जायेगा। 

राम मंदिर दर्शन को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने सभी विधायकों को दिया अयोध्या चलने का न्योता दिया है। रामलला के दर्शन को लेकर सीएम श्री साय ने कहा कि, पक्ष और विपक्ष सभी को न्योता है चलें और रामलला का दर्शन करें। उन्होंने आगे कहा कि, वे अपनी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला का दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। 

कल दिल्ली से लौटे सीएम साय 

कल सीएम विष्णुदेव साय दो दिवसीय भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। रविवार को वे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे और मिडिया से बातचीत की। सीएम श्री साय ने कहा कि, यह बहुत ही महत्वपूर्ण अधिवेशन था जिसमें पूरे देश से करीब 10 हजार प्रतिनिधि शामिल हुए थे। उन्होंने आगे कहा कि, इस महाधिवेशन में छत्तीसगढ़ के सभी मंत्री, विधायक और पदाधिकारी पहुंचे थे। आने वाले चुनाव की तैयारी पर मार्गदर्शन मिला है अब सबको चुनाव की तैयारी में लगना है और हम प्रदेश की सभी 11 की 11 सीट जीतेंगे। 


 

5379487