Logo
एक होंडा सिटी कार और दो बाइक में पांच युवक सवार होकर अवैध रूप से शराब ले जा रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई कर शराब जब्त कर लिया।

कुश अग्रवाल-पलारी। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले की पुलिस लगातार अवैध कारोबारों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस दौरान पुलिस ने अवैध रूप से नकली शराब ले जाते पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, एक होंडा सिटी कार और दो बाइक में पांच युवक सवार होकर अवैध रूप नकली शराब ले जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए आरोपियों के पास से 1 हजार 2 सौ पाव नकली शराब के साथ जखीरा बरामद की गई है। 

पुलिस ने 34 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

वही कुछ दिन पहले राजधानी रायपुर में नशे में रहकर काला कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियान के तहत 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं 8 के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों के पास से 51.66 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। साथ ही 12 किलो 595 ग्राम गांजा, 840 नग नाईट्रोसन समेत 4 दोपहिया, 5 मोबाइल फोन और नकदी जब्त किया गया है। आपको बता दें, 3 अक्टूबर 2023 में रायपुर में ही पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। पुलिस ने दो अंतरराज्जीय आरोपी को गिरफ्तार किया था। वहीं उसके दो साथी फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपित कुलविंदर सिंग निवासी ग्राम जलालाबाद थाना वैरोवाल जिला तरनतारन पंजाब, निशानजी सिंह निवासी बंगाली होटल के पीछे हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर। कुलविंदर खुद के ट्रक चलाता है, वहीं निशानजी सिंह भी ड्राइवरी करता है। ये पंजाब से नशे का सामान लाते थे।

5379487