Logo
मछली खाने के शौकीनों में इस बात की भी खुशी देखने को मिली कि उन्हे अपने जीवन की सबसे बड़ी मछली की दावत उड़ाने का मौका मिला है।

कवर्धा।  कबीरधाम के मध्यम सिंचाई परियोजना सरोदा बांध में सोमवार को मिली बड़ी मछली कवर्धा के मटन मार्केट में 300 रुपए प्रति किलो के भाव से खूब बिकी। औसतन मार्केट में मछलियां 120-160-200 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिकती है। मछली खाने के शौकीनों में इस बात की भी खुशी देखने को मिली कि उन्हे अपने जीवन की सबसे बड़ी मछली की दावत उड़ाने का मौका मिला है।

उल्लेखनीय है कि, बीते सोमवार को मछुआरों ने मछली पकड़ने के लिए सरोदा बांध में सुबह जाल फैलाया था। जिसमें करीब 80 किलो की आदम कद मछली फंसी थी। मछली का आकार और वजन इतना ज्यादा था कि इसे पानी से बाहर निकालने में ही कई लोगों की मदद लेनी पड़ी थी। बाद में इस बात की जानकारी मछली पालन विभाग के सहायक संचालक आरडी सिंह को भी दी गई थी। जिस पर उन्होंने बताया कि कवर्धा शहर के समीप मध्यम जलाशय सरोदा बांध समितियों द्वारा मछली पालन किया जाता है। इससे पहले इस बांध से 45 किलो वजनी बड़ी मछली मिली चुकी है, लेकिन इस बार 80 किलो ग्राम की मछली इस बांध से मिलना आश्चर्य  जनक है। उन्होंने बताया कि इस 80 किलो वजनी मछली ब्लेक कॉर्न प्रजाती की थी। 

उत्साह था लोगों में

80 किलोग्राम वजनी मछली पकड़ने वाले राजा मल्लाह ने बताया कि इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जब हम लोग इसे पकड़कर डेम से बाहर निकाले,तो देखने वालों की भीड़ बहुत थी।

 

5379487