Logo
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। 

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सिधमा-ककना मार्ग पर चंदन बाड़ी के पास एक बाइक क्षतिग्रस्त स्थिति में पड़ी हुई थी। बाइक के पास ही तीन नवयुवक घायल अवस्था में पड़े थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि, दो युवकों की मौत हो चुकी थी, वहीं एक गंभीर रूप से घायल था। इसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए अंबिकापुर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि, बाइक नंम्बर और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों और घायल युवक की पहचान की गई है। तीनों युवक दोस्त थे। मामला बरियों थाना क्षेत्र का है।

इसे भी पढ़ें...साइको सीरियल किलर गिरफ्तार : गूंगे ने चार साल पहले की थी दो महिलाओं की हत्या, साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की मदद से दबोचा गया

तीनों एक ही गांव से थे

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों का नाम 21 वर्षीय धर्मेंद्र पावले, 17 वर्षीय सूरज सिंह था और घायल नाबालिग का नाम 17 वर्षीय अमृत सिंह है। ये ग्राम कुंदीकला के रहने वाले थे। पुलिस संभावना जता रही है कि, शुक्रवार देर रात तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर सिधमा-ककना मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी चंदन बाड़ी के पास माइलस्टोन से टकरा गए होंगे। 

पत्थर से टकराने पर हादसे की आशंका 

शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने देखी इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देख कि, दो युवक मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल था। इसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए अंबिकापुर अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों मृत युवकों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

5379487