Logo
बिलासपुर की सहायक प्राध्यापक (हिन्दी) बेला महंत को पी.एच.डी की उपाधि मिली। 

बिलासपुर। शासकीय शबरी माता नवीन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर की सहायक प्राध्यापक (हिंदी) बेला महंत को पी.एच.डी की उपाधि मिली। बेला महंत का विषय ‘कबीर की लोक व्यापकता और छत्तीसगढ़ी साहित्य पर प्रभाव’ था। उन्होंने अपनी पी.एच.डी डॉ. अंजली शर्मा के निर्देशन में अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर से पूरी की। 

बेला महंत सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर बी.एल.मानिकपुरी की बेटी और शासकीय नवीन महाविद्यालय सकरी के सहायक प्राध्यापक (हिंदी) डॉ.फूलदास महंत की जीवन संगिनी है। 

undefined

बेला महंत ने एम.ए हिन्दी में हासिल किया था पहला स्थान 

उल्लेखनीय है कि, बेला महंत ने एम.ए.(हिंदी) की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके पहले वह एम.एस-सी (रसायन) की प्रावीण्य सूची में चतुर्थ स्थान प्राप्त कर चुकी थीं। तदनंतर उन्होंने शासकीय किरोड़ीमल स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायगढ़ के रसायन विभाग में अतिथि व्याख्याता के रूप में अध्यापन कार्य किया था। बेला महंत की इस उपलब्धि पर प्रख्यात भाषाविद डॉ.चित्तरंजन कर, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. देवधर महंत और शासकीय शबरी माता नवीन स्नातकोत्तर महाविद्यालय की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ.इसाबेला लकड़ा ने बधाइयां दी हैं।
 

5379487