Logo
बिलासपुर में जमीन विवाद के चलते बीजेपी नेता साकेत बिहारी कौशिक की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। आरोपी शव को उसी हालत में सड़क पर छोड़कर फरार हो गए हैं।

संदीप करिहार- बिलासपुर। छत्तीगसढ़ के बिलासपुर में बीजेपी नेता साकेत बिहारी कौशिक की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। हत्या कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। मौके पर पुलिस मौजूद है और मामले की जांच में जुट गई है। कोनी थाना क्षेत्र का है मामला। 

मिली जानकारी के अनुसार, कोनी थाना क्षेत्र के  ग्राम सेमरताल निवासी बीजेपी नेता साकेत बिहारी कौशिक अपने खेत से घर लौट रहे थे। तभी अचानक अज्ञात लोग आये और फरसे से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। आरोपी शव को उसी हालत में सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने लाश देखते ही मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस मौजूद है और मामले की जांच में जुट गई है। 

इसे भी पढ़ें... देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ीं : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई पेशी, कोर्ट ने 17 सितंबर तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

मृतक के घर पसरा मातम 

बताया जा रहा है कि, जमीन विवाद के चलते उनकी हत्या की गई है। फिलहाल हत्यारे अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मृतक की पत्नी स्नेहलता कौशिक बेलतरा विधानसभा के भाजपा मध्य मंडल की मंत्री है। वहीं उनके घर में मातम पसर गया है।

5379487