Logo
बिलासपुर पुलिस के हाथ नशीली टेब्लेट्स और इंजेक्शन का बड़ा जखीरा लगा है। दो सप्लॉयरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 31 लाख रुपयों का नशे का सामान जब्त किया है।

संदीप करिहार-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की पुलिस लगातार नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई कर नशीली टेबलेट और इंजेक्शन के 2 सप्लॉयरों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सप्लायरों के पास से नशे के उपयोग में आने वाले एम्पुल्स के कुल 2150 नग और टेबलेट 23648 नग बरामद किया है। एम्पुल्स 11 लाख रुपए और टेबलेट की कीमत 20 लाख रूपए बताई जा रही है। दोनों की कीमत कुल कीमत 31 लाख रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से सबूत मिला था। मामला सिविल लाईन थाना क्षेत्र का है ।

इसे भी पढ़ें...गौ तस्करों पर एक्शन : जशपुर पुलिस ने दो वाहनों से 25 मवेशी बरामद किए, भाग निकले तस्कर

ट्रक में सकरकंद के बीच छुपाकर ले जाते 61 लाख का गांजा पकड़ा गया

इधर, कवर्धा जिले में पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ट्रक से 61 लाख रुपये से अधिक का गांजा बरामद किया है। ओडिशा से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज गांजा ले जा रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी, बबलू सिंह और शिवकुमार उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों के पास से 2 क्विंटल 45 किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपी में ट्रक में सकरकंद के बीच गांजा छुपाकर ले जा रहे थे। कुकदूर थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर नाके बंदी कर पुलिस ने इन्हें धर दबोचा।

तस्करों पर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और गांजा को जब्त कर लिया गया है। इस बड़ी कार्रवाई से पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त संदेश दिया है, और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने का प्रयास जारी रखा है।
 

5379487