Logo
महिला अत्याचार के मुद्दे पर BJP ने कांग्रेस को घेरा है। इस कार्टून के जरिए महिला अत्याचार पर BJP और कांग्रेस शासन का अंतर बताया है।

रायपुर- भाजपा ने कांग्रेस को लेकर एक और कार्टून अटैक किया है। इस बार महिला अत्याचार के मुद्दे पर BJP ने कांग्रेस को घेरा है। इस कार्टून के जरिए महिला अत्याचार पर BJP और कांग्रेस शासन का अंतर बताया है। इसमें साफ तौर पर BJP सरकार में दोषियों को उल्टा लटकाकर पीटते हुए दिखाया गया है. 

महिलाओं का अपमान करती है कांग्रेस 

भाजपा ने कार्टून अटैक के जरिए कांग्रेस सरकार में महिलाओं को परेशान और अपमानित दिखाया गया है। BJP ने ट्वीट कर लिखा कि, कांग्रेस में महिलाओं का अपमान होता था। लेकिन BJP में उन्हें सुरक्षा और सम्मान मिला है। 

cartoon attack

नक्सलवाद को लेकर घेरा था 

भाजपा ने कुछ दिन पहले कांग्रेस को नक्सलवाद पर घेरा था। पोस्टर में जवान यह कहता हुआ दिखाई दे रहा था कि, शर्म करो कांग्रेसियों! हम जान पे खेलकर छग की सेवा कर रहे हैं और तुम हमारी पीठ में छूरा भोंक रहे हो! वहीं सोशल मीडिया पर भाजपा ने ट्वीट कर लिखा कि, नक्सली खत्म हो गए तो कांग्रेसी अपनी दुकान कैसे चलाएंगे!

naxal cartoon attack
5379487