Logo
छत्तीसगढ़ के हर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जोर-शोर से जारी है। इसी क्रम में युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में ज्यादा सदस्य बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। 

श्यामकिशोर शर्मा-राजिम। छत्तीसगढ़ में चल रही भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान के मद्देनजर युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन अभनपुर विधानसभा के विभिन्न ग्रामों का लगातार दौरा कर रहे हैं। इस दौरान देवांगन ग्रामवासियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार द्वारा किए जा रहे विकास और जनहित हितैषी कार्यों की जानकारी देते हुए, लोगों से भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने की अपील कर रहे हैं। वे पार्टी की ओर से जारी मिस कॉल नंबर की जानकारी भी लोगों को दे रहे हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक, युवा नेता श्री देवांगन के इस प्रयास का काफी अच्छा परिणाम देखने में आ रहा है। बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग भारतीय जनता पार्टी की परिवार सहित प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। श्री देवांगन ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आज विश्व गुरु बन चुका है। प्रधानमंत्री मोदी के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में देश के नागरिकों का जीवन स्तर काफी सुधरा है। देश के विकास की सबसे बड़ी बाधक भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों का सफाया हो रहा है। 

डबल इंजन की सरकार का उद्देश्य केवल विकास

देवांगन क्षेत्र के लोगों को बता रहे हैं कि, प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य हमारे देश को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था और विकसित राष्ट्र बनाना है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश की साय सरकार द्वारा भी प्रदेशवासियों के हित में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं लागू करते हुए उनके जीवन स्तर में सुधार लाने का अधिकतम प्रयास करते हुए विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अपना योगदान दिया जा रहा है। मोदी और साय के डबल इंजन सरकार का एक ही लक्ष्य है प्रदेश और देशवासियों का अधिकतम विकास किया जा सके।

इसे भी पढ़ें...भाजपा का सदस्यता अभियान : बूथ स्तर से बनेगी सभी सदस्यों की कुंडली

कांग्रेस 56 साल में जो नहीं कर पाई मोदी ने 10 साल में कर दिखाया

श्री देवांगन क्षेत्र के लोगों को बता रहे हें कि, देश में 56 वर्षों तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी न तो देश का विकास कर पाई और नहीं देशवासियों का। लेकिन मोदी राज में देश ने विकास की चरम सीमा को छुआ है और यह सब देशवासियों का भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास के चलते संभव हुआ है। भाजपा आज विश्व की सर्वाधिक कार्यकर्ताओं वाली राजनीतिक पार्टी है। इस बार भाजपा ने 10 करोड़ नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए आप सभी आम जनों से अपील है कि, मोदी और साय सरकार को आशीर्वाद के रूप में भारतीय जनता पार्टी की सपरिवार सदस्यता ग्रहण करे व विकसित राष्ट्र के संकल्प को साकार करें।

5379487