Logo
मंत्री टंकराम वर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस की। जहां कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की विधानसभा चुनाव में जितने वायदे जनता से किए गए थे। उन सभी वादों को पीएम मोदी की गारंटी के रूप के उसे पूरा किया जा रहा है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंत्री टंकराम वर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस की। जहां कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की विधानसभा चुनाव में जितने वायदे जनता से किए गए थे। उन सभी वादों को पीएम मोदी की गारंटी के रूप के उसे पूरा किया जा रहा है। जिसमें किसानों को दो साल का बकाया बोनस, महतारी वंदन योजना और पीएम आवास योजना शामिल है। कल किसानों को धान के समर्थन मूल्य की अंतर की राशि दी जाएगी। 

वहीं बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि, हम 90 दिनों के अंदर मोदी की गारंटी की 4 बड़ी योजनाओं को पूरा कर रहें हैं। कृषक उन्नति योजना के तहत 917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की बोनस राशि दे रहें हैं। यह धान की एमएसपी की अंतर की बड़ी राशि है। हम 24 लाख किसानों को 13 हजार करोड़ रुपए देने जा रहें हैं और सभी जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य कार्यक्रम बालोद जिले में आयोजित होगा। जिसमें सीएम विष्णुदेव साय और मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव शामिल होंगे।

दो हजार लोग हुए शामिल- डिप्टी सीएम शर्मा 

राजधानी रायपुर में भाजपा प्रवेश कार्यक्रम पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, दो हजार की संख्या में सदस्य सर्व वर्ग हिताय ग्रुप के लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया है। जिसके प्रमुख लोगों ने 150 की संख्या में भाजपा मुख्यालय में प्रवेश किया है। चुनाव से पहले CAA लागू होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, यह एक स्वाभाविक प्रक्रियागत विषय है। भाजपा में बड़े चहरों के शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, जो चेहरे भाजपा में शामिल होते हैं वह बड़े चेहरे बन जाते हैं। अंतर राशि कार्यक्रम को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, चार किश्त में पुरानी सरकार थोड़ी राशि दिया करती थी। इस सरकार ने 917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से एकमुश्त देने का वादा किया था और वह अब होने जा रहा है। 
 

5379487