Logo
भाजपा ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ओर से घोषित किए लोकसभा के उम्मीदवारों के खिलाफ पोस्टर वार छेड़ रखा है। इस वार में आज रायपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी विकास उपाध्याय पर कटाक्ष है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के मीडिया सेल ने कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशियों के खिलाफ छेड़े अपने पोस्टर वार को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को 'विकास के साथ विनाश' के नाम से पोष्टर जारी किया है। पोस्टर में भाजपा ने कैप्शन लिखा है.. रायपुर वासी सावधान! इस 'विकास' के साथ "विनाश" आता है। कार्टून में जिस चेहरे को प्रमुख रूप से दर्शाया गया है उसका चेहरा रायपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी विकास उपाध्याय से मिलता-जुलता प्रतीत होता है। 

उल्लेखनीय है कि, भाजपा मीडिया सेल ने सोमवार से एक अभियान छेड़ रखा है। सोमवार को सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल पर कटाक्ष करता हुआ पोस्ट भाजपा ने किया। उसके बाद दूसरे दिन यानी मंगलवार को पूर्व मंत्री और वर्तमान जांजगीर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को कब्जाबाज मंत्री बताते हुए पोस्ट किया गया। इसके बाद तीसरे दिन यानी आज बुधवार को बारी आई कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत की। 

twitter
 

दो दिन पहले 'जिहादगांव' पोस्ट

उल्लेखनीय है कि, दो तीन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनांदगांव दौरे के बाद भाजपा ने एक्स पर एक पोस्ट किया था। जिस पर लिखा था कि, राजनांदगांव या जिहादगांव चुनाव आपका। पोस्ट को लेकर राजनीतिक गलियारों में सियासत शुरू होने के साथ बवाल भी मचा। भाजपा मीडिया सेल ने आग्रह किया है कि, सही विकल्प चुनें। कांग्रेस ने इसे स्तरहीन करार देते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 

cartoon
 

सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

उल्लेखनीय है कि, हाल ही में पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी पर एक सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप लगा था। वहीं एक अन्य जमीन पर सरकारी खर्च से आलीशान लग्जरियस मकान बनवाने का भी मामला सामने आया था। इसी को लेकर भाजपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मंगलवार को एक पोस्टर जारी किया। पोस्ट कर भाजपा मीडिया सेल ने जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की जनता से आह्वान किया कि, जांजगीर-चांपा की जनता सावधान रहे। पूर्व कब्जाबाज मंत्री की नजर अब आपकी ज़मीन पर है। 

photo
 

अब लापता और निष्क्रिय सांसद

बुधवार को भाजपा मीडिया सेल ने बीजेपी छत्तीसगढ़ के सोशल मीडिया साइट एकाउंट एक्स पर एक कार्टून पोस्ट करते हुए कोरबा से वर्तमान सांसद और फिर से प्रत्याशी बनाई गईं ज्योत्सना महंत पर कटाक्ष किया है। बीजेपी ने उन्हें निष्क्रिय के साथ लापता सांसद भी बताया है। साथ ही कोरबा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की गई है कि, उन्हें निष्क्रिय नहीं बल्कि सक्रिय सांसद चुनना चाहिए।

लोग मुझे भली भांति जानते हैं : विकास उपाध्याय

भाजपा के पोस्टर जारी करने पर रायपुर लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार विकास उपाध्याय  ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, 3 महीने में ही भाजपा ने रायपुर को चोरपुर बना दिया है। शादी-विवाह के पंडालों से चोरियां हो रही हैं, भाजपा जनता का ध्यान भटकाने का काम करती है। बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दे पर यह बात नहीं करते, विकास के मुद्दे पर ये बात नहीं करते हैं, लोग मुझे भली भांति जानते हैं।

5379487