Logo
सूरजपुर जिला पंचयात अध्यक्ष के लिए कांग्रेस के पास चेहरा न होने का फायदा भाजपा को सीधे रूप में मिला। जिला पंचायत सूरजपुर की पहेली भाजपा जिला पंचयात अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा बनी। 

नौशाद अहमद-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला पंचयात अध्यक्ष के लिए कांग्रेस के पास चेहरा न होने का फायदा भाजपा को सीधे रूप में मिला। जिला पंचायत सूरजपुर की पहेली भाजपा जिला पंचयात अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा बनी। 

दरअसल, सूरजपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष का चुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस के तरफ से कोई प्रत्याशी नहीं होने से भाजपा समर्थित चंद्रमणि पैकरा को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया। चंद्रमणि पैकरा क्षेत्र क्रमांक 12 से जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुनाव जीत कराई हैं,और करीब 6000 से ऊपर वोट से वह चुनाव जीती थी। 

चंद्रमणि पैकरा के सिवा किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया था

अध्यक्ष की बात करें, तो विधायक रेणुका सिंह की बेटी मोनिका सिंह भाजपा के कद्दावर नेता है।  स्वर्गीय शिव प्रताप सिंह की बहू कुसुम सिंह जो जिला में जिला पंचायत सदस्य के रूप में सबसे ज्यादा वोट से चुनाव जीत के आई थी। इनका नाम अध्यक्ष के दौड़ में सबसे आगे चल रहा था पर भाजपा आला कमान ने चंद्रमणि पैकरा के नाम पर मोहर लगाए। जिसका समर्थन मोनिका सिंह का कुसुम सिंह के साथ सभी सदस्यों ने किया चंद्रमणि पैकरा के सिवा किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया। जिससे वह निर्विरोध अध्यक्ष बन गई। 

सब को साथ लेकर करूंगी काम 

चंद्रमणि पैकरा ने कहा कि, सब को लेकर एक साथ काम करूंगी जो जिम्मेदारी भाजपा ने मुझे दिया है उसे ईमानदारी से पूरा करने का कोशिश करूंगी। जनता के साथ और भाजपा के आशीर्वाद से अध्यक्ष बनी हुं, और आगे सभी को साथ लेकर जनहित के मुद्दों पर कार्य करुंगी। वही जिला सीईओ कमलेश नंदनी साहू ने कहा कि, अध्यक्ष के लिए एक ही नामांकन दाखिल किया गया था जिसमें चंद्रमणि पैकरा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुई। वही उपाध्यक्ष पद के लिए 2 बजे से प्रकिया प्रारंभ होगी। 
 

5379487