Logo
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वृंदावन हाल में वरिष्ठ बाल साहित्यकार बलदाऊ राम साहू की छह कृतियों का लोकार्पण किया गया। 

हेमंत वर्मा-धरसींवा। हिंदी साहित्य भारती के प्रांतीय अध्यक्ष और वरिष्ठ बाल साहित्यकार बलदाऊ राम साहू की छह कृतियों के लोकार्पण किया गया। उनकी छह कृतियों में नाच रही है मछली रानी (हिंदी बाल कविताएं), रतिहा पहागे, चिरई सही उड़े पतंग (छत्तीसगढ़ी बाल कविताएं), लाखन लोटा लाखन थारी (लोक कथाएं), उड़ान (हिंदी बाल कहानियां), चिंकी के सपना (छत्तीसगढ़ी बाल कहानी) का लोकार्पण वृंदावन हाल रायपुर में हुआ। 

बलदाऊ राम वर्षों से छत्तीसगढ़ी और हिंदी में निरंतर बाल साहित्य का सृजन कर रहे हैं। विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज और ओड़िशा के भाषाविद डॉ महेंद्र मिश्र ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉक्टर रामनारायण पटेल, बेमेतरा के वरिष्ठ साहित्यकार महेंद्र सिंह वर्मा और रायपुर के नव गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा नवरंग मौजूद रहे।

बाल चित्रकार कु. स्पृहा वैष्णव ने की है चित्रकारी 
इस अवसर पर कोंडागांव से आई बाल चित्रकार कु. स्पृहा वैष्णव कक्षा छटवीं, लतिका वैष्णव और खेम वैष्णव का सम्मान किया गया। कु. स्पृहा ने बलदाऊ राम साहू के छत्तीसगढ़ी बाल कविता संग्रह मेचका राजा मछरी रानी में चित्रकारी की है। समारोह के बाद प्रख्यात भाषाविद और खुद एक सशक्त रचनाकार डॉक्टर चितरंजन कर ने बलदाऊ राम जी की कुछ लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी गज़लों को गाया।
 

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में अमरीका में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की खुशबू फैलाने वाली मीनल मिश्र और जगदलपुर से दयाशंकर गंजीर, धमतरी से डॉ रचना मिश्र, रविन्द्र मिश्र, डॉ सुरेश देशमुख, अंबिकापुर से अर्चना पाठक, महासमुंद से अशोक शर्मा, बंधुराजेश्वर खरे, रायपुर  से के.पी.सक्सेना, वीर अजीत शर्मा, रामेश्वर शर्मा, राजेश जैन 'राही' गायक संतोष, प्रो सुरेश साहू, सुखदेव राम साहू, दुर्ग से राजेन्द्र सोनबोइर, प्रो. निशा साहू पुना राम साहू, शिवबालक दास साहू, बालोद से सी. आर. साहू, शंकर सिंह राठौर, कोड़ागांव से खेम वैष्णव के अतिरिक्त विभिन्न शहरों से वरिष्ठ रचनाकार मौजूद रहे।

5379487