Logo
पत्थलगांव में उधारी के पैसे मांगने के विवाद में एक युवक ने दो युवकों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल दोनों युवकों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जितेंद्र सोनी- जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में उधारी के पैसे मांगने के विवाद में एक युवक ने दो युवकों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल दोनों युवकों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर एक की हालत गंभीर होने पर उसे अंबिकापुर रिफर किया गया। मामले में पीड़ित की पत्नी ने मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। यह मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी राजेश गुप्ता गुपचुप ठेला लगाकर अपना जीवन यापन करता है। दिपावली के दौरान गांव के ही एक युवक सकल साय ने उससे 3 हजार रुपये उधार लिए थे। उधार के पैसे वापस मांगने पर सकल साय अक्सर विवाद करता। कुछ दिन पहले ही राजेश गुप्ता सकल साय के घर पहुंचा और पैसे मांगे। पैसे वापस नहीं करने पर उसने सकल साय के घर से गैस सिलेंडर और उसका मोबाइल फोन उठाकर अपने घर ले गया। 

इसे भी पढ़ें...हाईटेक बनेगा रायपुर रेलवे स्टेशन

कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला 

अपना सामान वापस लाने के लिए सकल साय अपने दोस्त कुंदन ताती के साथ राजेश गुप्ता के घर पहुंचा। इस दौरान उनके बीच विवाद हुआ और विवा इतना बढ़ा कि, राजेश ने सकल और कुंदन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घायल युवक कुंदन ताती अंबिकापुर रिफर 

दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर कुंदन ताती की गंभीर हालत को देखकर उसे अंबिकापुर जिला अस्पताल रिफर किया गया। मामले में पीड़ितों के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी राजेश गुप्ता को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

 

5379487