Logo
व्यापारी महिलाओं ने गुरूर नगर की पार्षद कुंती सिन्हा के साथ बीच सड़क पर मारपीट की। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

बालोद। बालोद में व्यापारी महिलाओं ने गुरूर नगर की पार्षद कुंती सिन्हा के साथ बीच सड़क पर मारपीट की। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। घटना गुरुर थाना क्षेत्र की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, व्यापारी महिलाएं पार्षद कुंती सिन्हा के घर पर पहुंची। इस दौरान उनके बीच कुछ विवाद हुआ। विवाद के बाद महिलाओं ने पार्षद के साथ मारपीट शुरू की। उन्होंने महिला पार्षद को सड़क पर धक्का दे दिया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। 

शिकायत के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस 

इसके बाद पार्षद ने गुरूर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी जमकर वायरल हो रहा है। 

5379487