Logo
राजधानी रायपुर में 5 स्थानों पर फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगेंगे। जल्द ही शहरवासियों को 4 व्हीलर ई व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की सुविधा मिलेगी।

रायपुर। राजधानी रायपुर में 5 स्थानों पर फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगेंगे। जल्द ही शहरवासियों को 4 व्हीलर ई व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की सुविधा मिलेगी। रायपुर नगर निगम और आईओसीएल के बीच एमओयू साइन हुआ है।

शुक्रवार की बड़ी खबरें 

दो घूसखोर पटवारी गिरफ्तार : एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, किसानों से मांगे थे पैसे...
छत्तीसगढ़ में पटवारियों के घूस लेने की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने खैरागढ़ और पामगढ़ से दो भ्रष्ट पटवारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

5 स्थानों पर लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन : एमओयू हुआ साइन, जल्द ही शहरवासियों को मिलेगी ई व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की सुविधा - राजधानी रायपुर में 5 स्थानों पर फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगेंगे। जल्द ही शहरवासियों को 4 व्हीलर ई व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की सुविधा मिलेगी। रायपुर नगर निगम और आईओसीएल के बीच एमओयू साइन हुआ है।

Rajya Sabha: सांसद फूलो देवी की अचानक बिगड़ी तबीयत, सदन में NEET मुद्दे पर कर रही थीं प्रदर्शन, एम्बुलेंस से ले जाया गया अस्पताल...  कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम (Phulo Devi Netam) शुक्रवार, 28 जून को सदन में अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। यह घटना उस समय हुई जब फूलो देवी सदन में नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रही थीं। वह नारेबाजी करती हुईं सदन के वेल तक पहुंच गईं। अचानक वह लड़खड़ाकर वेल में ही गिर गईं।

पेट्रोल पंप कर्मी से लूट की कोशिश : घेराबंदी कर तीन बदमाशों को पकड़ा, कई साथी भाग निकले -छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से लूटपाट का मामला सामने आया है। बीती रात को खूंटे फ्यूल्स पलारी में काम करने वाला कर्मचारी देर रात मंदिर हसौद के तेल डिपो से अपने टैंकर में पेट्रोल भरवा कर टैंकर के पीछे अपनी बाइक से वापस अपने घर पलारी जा रहा था, तभी पलारी से 8 किलोमीटर की दूरी पर मालवाहक में सवार युवकों ने उनकी बाइक को रोक लिया । इसके बाद युवक को चाकू दिखाकर उनसे शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। जैसे - तैसे कर  कर्मचारियों ने  पेट्रोल पंप मालिक को सूचना दी। 

कांग्रेस पार्षदों के अपहरण का आरोप : विधायक ने भाजपाइयों पर धमकाने और गुंडागर्दी जैसे आरोप भी लगाए -छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में कांग्रेस पार्टी ने भाजपाइयों पर अपने पार्षद के अपहरण का आरोप लगाया है। विधायक विक्रम शाह मंडावी ने अपहरण और धमकाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मंडावी ने कहा कि, गुरुवार की सुबह भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भैरमगढ़ नगर पंचायत के दो कांग्रेस पार्षदों का अपहरण कर लिया गया था और तीसरे पार्षद को धमकी दी गई थी।

पति को बचाने आई महिला ने खाया जहर : थाने में तमाशा देखती रही पुलिस, गर्लफ्रेंड ने दर्ज कराया रेप केस -बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में एक महिला ने जहर खा लिया। इस दौरान पुलिसकर्मी उसे देखते रहे लेकिन बचाने की कोशिश नहीं की। जब उसके मुंह से झाग निकलने लगा तब वे महिला को अस्पताल ले जाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

चल स्कूल... नहीं तो अनपढ़ रह जाएगा : जिद्दी बेटे को घसीटकर स्कूल पहुंचाने ले गई मां – गर्मियों की छुट्टियों के बाद छत्तीसगढ़ में 26 जून से स्कूल खुल गए। प्रदेशभर के स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया गया। ज्यादातर बच्चे हंसते-खेलते तैयार होकर स्कूल पहुंच गए। स्कूल में उनका तिलक लगाकर, माला पहनाकर, तो कहीं चाकलेट खिलाकर स्वागत किया गया। लेकिन एक बच्चे ने स्कूल ना जाने की जिद पकड़ ली। उसकी मां ने समझाया... मनाया.... दुलारा... पर वह नहीं माना। बच्चा अपनी जिद से तनिक भर भी न डिगा... समझा-मना कर हार चुकी मां का धैर्य तब जवाब दे गया। बच्चे का हाथ पकड़ी और घसीटते हुए ही स्कूल तक छोड़ने पहुंच गई। रास्ते भर वह उसे कभी पुचकारती तो कभी अनपढ़ रह जाने की उलाहना देती।

5379487