Logo
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे खरोरा नगर पंचायत में अब विकास के काम शुरू होंगे। अध्यक्ष ने मंत्री से मिलकर इसके बारे में बात की है।

सूरज सोनी- खरोरा। शहर के सर्वांगीण विकास के लिये प्रतिबद्ध नगर पंचायत खरोरा के अध्यक्ष अनिल सोनी ने सोमवार को उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से मुलाकात की।

अपने नगर की विकास कार्यों के लिए और समस्याओं को नगरीय निकाय मंत्री को अवगत कराया। इस संबंध में अनिल सोनी ने कहा कि, इसके पूर्व में कांग्रेस शासन में दलगत राजनीति किया जाता था, जिसके चलते हमारे नगर पंचायत खरोरा में बहुत ज़्यादा विकास कार्य को अंजाम नहीं दिया जा सका। इसलिए भाजपा के शासन में अपने नगर के विकास के लिए माँग पत्र सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि, मंत्री श्री साव ने ज़्यादा से ज़्यादा विकास करने का आश्वासन दिया है। श्री साव ने मित्वपूण कार्यों का प्रस्ताव बनाकर जल्द से जल्द भेजने को कहा है। 

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित है खरोरा नगर पंचायत 

इस बात को बताना भी ज़रूरी होगा कि, इसके पूर्व में खरोरा नगर पंचायत को साक्षरता अभियान के तहत राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। अनिल सोनी की इस महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आगे भी छत्तीसगढ़ राज्य में खरोरा नगर पंचायत को गौरव दिलाने की एक बड़ी सोच रखता है। इसलिए अपने विधायक अनुज शर्मा को भी माँग पत्र सौंपा गया है, जिसको श्री शर्मा के द्वारा स्वीकृति प्रदान करते हुए नगर के विकास के लिए कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अपनी सहमति प्रदान की गई है।

विधायक ने कई कामों को दी स्वीकृति  

विकास के महत्वपूर्ण कार्यों में खरोरा के वार्ड क्रमांक एक नायक कारण से लेकर मुख्य मार्ग को चौड़ीकरण का कार्य पेट्रोल पंप तक के लिए स्वीकृति प्रदान किया गया है। दूसरे कार्यों में नगर के मुख्य चौक तिगड्ढा चौक से गुरुद्वारा मुख्य मार्ग को चौड़ी करण करना एवं सौंदर्यीकरण करना जैसे मुख्य कार्य शामिल हैं। इस कार्य को विधायक अनूप अनुज शर्मा के द्वारा नगर खरोरा नगर के पहले कार्य क्रम में स्वीकृति प्रदान की गई थी जिसका कार्य भी फ़रवरी आख़िरी तक या मार्च में शुरू होने की संभावना बताई गई है।

5379487