Logo
कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा को लेकर पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, बलौदाबाजार घटना में क्या भूमिका है, कांग्रेस पहले ये बताए। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस पीसीसी चीफ चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में  27 सितंबर से छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा निकालने जा रही है। इस यात्रा में कांग्रेस लोगों के बीच जाकर कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। उनकी यात्रा पर बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने जमकर निशाना साधा है।

श्री चंद्राकर ने कहा कि, बलौदाबाजार की घटना में क्या उनकी भूमिका है, कांग्रेस पहले ये बताए। कांग्रेस इस घटना की निंदा करती है या नहीं ये बताए। इस मामले में कांग्रेस को घटना पर अपना दृष्टिकोण साफ करना चाहिए। छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि, दीपक बैज नेता बनने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। कांग्रेस पार्टी और जनता दोनों में बैज की स्वीकार्यता नहीं है। दीपक बैज गांधी परिवार के विश्वसनीय हो सकते हैं पर इससे पार्टी और जनता में उनका आधार थोड़ी बनेगा।

इसे भी पढ़ें... मोर बूथ-मोर अभियान : सीएम साय ने गृहग्राम बगिया में चलाया सदस्यता अभियान, 100 लोगों को बनाया भाजपा का सदस्य

प्रसाद की स्वच्छता और पवित्रता का ध्यान रखना चाहिए
 
मंदिरों के प्रसाद में देवभोग घी का प्रयोग किया जायेगा। इस पर विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि, प्रसाद की स्वच्छता और पवित्रता का ध्यान रखना चाहिए। प्रसाद की शुद्धता और पवित्रता से समझौता नहीं होना चाहिए। 

कांग्रेस बोली- BJP अपनी भूमिका पहले स्पष्ट करें

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के सवालों पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि, सरकार में आप हैं, BJP की भूमिका पहले स्पष्ट करें। कार्यक्रम की अनुमति किसने ली और भोजन की व्यवस्था किसने की? बाहर से लोग आए उनको रोकने की कोशिश क्यों नहीं की गई? इस घटना के बाद CBI जांच की मांग के बाद क्यों नहीं हुई? कांग्रेस की भूमिका साफ है क्योंकि, कांग्रेस ने हिंसा का समर्थन नहीं किया।

5379487