Logo
कल और परसों इस साल का सबसे गर्म दिन हो सकता है। UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए आज निशुल्क मॉकटेस्ट का आयोजन किया गया है।

रायपुर। कल और परसों इस साल का सबसे गर्म दिन हो सकता है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने के आसार हैं। रायपुर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और न्यूनतम 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश भर में 42.5 डिग्री के साथ राजनांदगांव सर्वाधिक गर्म जिला रहा।

प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बारिश की संभावना: एक प्रबल चक्रवात बांग्लादेश और सागरद्वीप के पास रविवार 26 मई तक पहुंचने संभावना है। द्रोणिका के प्रभाव से रविवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भाग में बारिश की संभावना है। 

UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए निशुल्क मॉकटेस्ट : UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए आज निशुल्क मॉकटेस्ट का आयोजन किया गया है। इस टेस्ट में प्रथम तीन स्थान हासिल करने वालों को आकर्षक पुरस्कार मिलेगा। इस टेस्ट में छत्तीसगढ़ के हर जिले के युवा शामिल हो सकते हैं। यह टेस्ट ऑफलाइन मोड पर होगा। परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर टेस्ट का समय और स्थान निर्धारित किया जाएगा। 16 जून को यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा होगी। 

भू माफिया गिरफ्तार:  जमीन धोखाधड़ी के मामले में तीन साल से फरार रहे कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। भू माफिया आसिफ मेमन को पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। करोंड़ों के जमीन धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से पुलिस आसिफ मेमन की तलाश कर रही थी।  

5379487