Logo
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नारायणपुर और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे। नारायणपुर और महासमुंद जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 

बता दें कि, सीएम विष्णुदेव साय सुबह 10 बजे नारायपुर के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन आश्रम खेल परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित ‘किसान मेला-2024' में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 1:35 बजे हाई स्कूल मैदान हेलीपेड झलप जिला महासमुंद पहुंचेंगे और वहां ‘श्री गुरु रविदास महासभा-राज्य स्तरीय महासम्मेलन' में शामिल होंगे। दोपहर तीन बजे तक वापस रायपुर लौटेंगे। 

राजिम कुंभ मेले को लेकर बड़ी बैठक आज
वहीं राजिम कुंभ मेले को लेकर आज बड़ी बैठक है। धर्मस्व, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बैठक लेंगे। इसके अलावा वे मेला स्थल का निरीक्षण कर लेंगे तैयारियों का जयाजा। इस बार 24 फरवरी से 8 मार्च तक राजिम कुंभ मेले का आयोजन होगा। देशभर के साधु-संतों को आमंत्रित किया जा रहा है।

CH Govt hbm ad
5379487