Logo
दसवीं के रिजल्ट से निराश छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। रिजल्ट में पता चला कि, छात्रा अंग्रेजी विषय पर सप्लीमेंट्री आई है। इससे वह बहुत निराश हो गई थी। 

दुर्ग। दुर्ग जिले में दसवीं में सप्लीमेंट्री आने से निराश छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आया है। रिजल्ट में पता चला कि, छात्रा अंग्रेजी विषय पर सप्लीमेंट्री आई है। इससे वह बहुत निराश हो गई और उसने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला ले लिया। यह घटना मोहन नगर थाना क्षेत्री की है। 

Mohan Nagar Police Station
मोहन नगर थाना

मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 10 वीं में पढ़ती थी। बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट में वह अंग्रेजी विषय पर सप्लीमेंट्री आई। इससे वह काफी उदास थी। छात्रा के माता-पिता मजदूर हैं। बुधवार की दोपहर वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसने आत्महत्या कर ली। 

फांसी पर लटकी मिली छात्रा की लाश

जब उसका भाई घर आया तो उसने देखा कि, बहन फांसी पर लटकी हुई है। उसने तुरंत इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी और पुलिस बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

5379487