Logo
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह में भी शामिल हुए। महात्मा गांधी और देश के पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गांधी जयंती के अवसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सीएम साय ने कहा कि, महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती है, उनको नमन करते हैं हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और करुणा के पुजारी थे। वहीं लाल बहादुर शास्त्री सहजता, विनम्रता और कर्मठता के पुजारी थे।

इस दौरान पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह में भी शामिल हुए। सीएम साय ने संबोधित करते हुए कहा कि, विश्वकर्मा जयंती से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा था। आज के दिन को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में भी मानते है। पार्टी का महापर्व सदस्यता अभियान चल रहा है। अपने हाथों से यहां सदस्यता अभियान भी चलाएं है।

इसे भी पढ़ें....गांधी जयंती विशेष : छुआछूत की दीवार गिराने 1933 में आए थे बलौदाबाजार

कांग्रेस को क्षमा यात्रा निकालनी चाहिए- साय 

कांग्रेस की न्याय यात्रा पर सीएम साय ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, कांग्रेस को क्षमा यात्रा निकालनी चाहिए। 5 साल तक जनता के विकास को जिस प्रकार से उन्होंने रोका उन्हें तो क्षमा यात्रा निकालनी चाहिए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल हुए।


 

CH Govt hbm ad
5379487