Logo
कहते हैं मेहमान भगवान समान होता है। इसलिए जैसे ही सीएम साय को यह पता चला कि, उनसे मिलने के लिए कुछ ग्रामीण इंताजर कर रहे हैं। वैसे ही उन्होंने तत्काल सभी को बुलाया और मुलाकात की...

रायपुर- दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के बाद सीएम विष्णुदेव साय अस्थाई निवास पहुना पहुंचे थे। यहां पर 40 मिनट रुकने के बाद उन्हें तेलंगाना के लिए रवाना होना था। इसी बीच जशपुर जिले के दुलदुला क्षेत्र से कुछ ग्रामीण उनसे मुलाकात करना चाहते थे। कहते हैं मेहमान भगवान समान होता है। इसलिए जैसे ही सीएम साय को यह पता चला कि, उनसे मिलने के लिए कुछ ग्रामीण उनका इंताजर कर रहे हैं। वैसे ही उन्होंने तत्काल सभी को बुलाया और मुलाकात की...
 
सीएम साय के कार्यक्रम एक दिन पहले से फिक्स होते हैं। इसलिए उनसे मिलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन जब वे ग्रामीणों से मिले तो ऐसा लगा कि, इंसान कितना भी बिजी क्यों न हो, थोड़ा समय अपनों के लिए निकाल सकता है। दरअसल, हाल ही में सीएम का जन्मदिन था। इसलिए जैसे ही ग्रामीणों ने उनसे मुलाकात की तो सबसे पहले जन्मदिन की शुभकामनाएं दी । इस दौरान युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमलचंद्र भंजदेव मौजूद थे।

सीएम ने ग्रामीणों को धन्यवाद दिया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे सभी ग्रामीणों का धन्यवाद दिया और कहा कि आप लोग आते हैं, तो ऐसा लगता है परिवार का कोई आया है। आप लोगों के स्नेह से मेरी ऊर्जा बढ़ती है और मैं अपनी जिम्मेदारियां के प्रति फोकस हो जाता हूं। मेरी कोशिश है कि प्रदेशवासियों के लिए हमेशा कार्य करता रहूं। 

हम पहुना गेट में खड़े थे- ग्रामीण 

दुलदुला से आए सभी ग्रामीणों ने बताया कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का व्यवहार हमेशा ही सरल और सहज रहा है। क्योंकि मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वे उतनी ही सरल रहे, जैसे पहले थे। हमसे हालचाल पूछा, क्षेत्र के बारे में जानकारी ली और बोले आप सभी से जल्द मिलूंगा। ग्रामीणों ने बताया कि, हम पहुना गेट में खड़े थे और उनसे मिलना चाहते थे, लेकिन जब पता चला कि उनका कार्यक्रम तय है। यह सुनकर हमें लगा वे हमसे नहीं मिल पाएंगे, हलांकि व्यस्त होने के बावजूद वे हमसे मिलने के लिए राजी हो गए। 

5379487