Logo
सीएम विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स-एसपी कान्फ्रेंस में सख्त तेवर दिखाते हुए कहा है कि, डीएमएफ का उपयोग विकास के कामों में होना चाहिए, दुरुपयोग पर सख्त कार्यवाही होगी। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस ली। कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि, अपराधियों में पुलिस का भय होना चाहिए। गुंडागर्दी ना हो ये एसपी सुनिश्चित करें। वहीं उन्होंने डीएमएफ के दुरपयोग पर भी सख्त तेवर दिखाए। 

किसानों को दफ्तरों के चक्कर ना लगवाएं

कलेक्टर्स-एसपी कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने साफ कहा कि, किसानों को बेवजह दफ्तरों के चक्कर न लगवाएं। राजस्व के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें। श्री साय ने कहा कि, किसी भी जिले से भ्रष्टाचार की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई होगी। 

आपके काम पर मेरी सीधी नजर

सीएम श्री साय ने कहा कि, कामों को टालने वाली पुरानी व्यवस्था आपको तत्काल बदलनी होगी। पुलिस और प्रशासन के कामों पर मैं स्वयं नजर रख रहा हूं। उन्होंने कहा कि, कलेक्टर्स- एसपी को और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। नागरिकों के काम समय सीमा में होने चाहिए, यह सुनिश्चित किया जाए। 

जनता करे एसपी-कलेक्टर की तारीफ

डीएमएफ राशि के खर्च पर भी सीएम के तल्ख तेवर दिखाए। डीएमएफ का उपयोग क्षेत्र के विकास के लिए होना चाहिए। पहले डीएमएफ का बहुत दुरुपयोग हुआ है, डीएमएफ का दुरुपयोग होने पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि, कलेक्टर्स- एसपी की तरीफ जनता के द्वारा शासन तक पहुंचनी चाहिए।

5379487