Logo
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे से वापस लौटे। रायपुर वापसी के बाद उन्होंने दिल्ली में हुए बैठक को लेकर मीडिया से चर्चा की।

रायपुर। दिल्ली में शुक्रवार देर रात बीजेपी की बैठक हुई। इस बैठक में सीएम साय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित बड़े पदाधिकारी शामिल रहे। शनिवार सुबह सीएम साय वापस रायपुर लौट आए। उन्होंने बैठक को लेकर मीडिया से बात की। 
सीएम साय ने कहा कि, कल दिल्ली में छत्तीसगढ़ के बीजेपी सांसदों के साथ बैठक थी। बैठक परिचयात्मक था। इसमें राष्ट्रीय संगठन के महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव मौजूद थे। 

मंत्रिंमंडल के विस्तार पर बोले सीएम साय 

मंत्रिमंडल के विस्तार पर सीएम साय ने कहा – आप लोगों में ज्यादा चर्चा होती है, अपने समय पर होगा ही। नीट छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सीएम साय ने कहा- एचआरडी मिनिस्टर कह रहे हैं कि, कोई भी नहीं बचेगा। आरोपियों को सजा मिलेगी। कार्रवाई जारी है। 


 

jindal steel hbm ad
5379487