Logo
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके अलावा भी कर्मचारियों के लिए कई ऐलान किए हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। श्री साय ने राज्य के कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ाने की घोषणा कर दी है। साथ ही यह भी कहा है कि, 1 मार्च 2024 से मिलेगा डीए में इस बढ़ोत्तरी का लाभ और एरियर्स का भुगतान भी किया जायेगा। 

पंचायत सचिव होंगे कमेटी के अध्यक्ष 
 
शुक्रवार की शाम प्रेस से चर्चा करते हुए सीएम श्री साय ने कर्मचारियों को डीए का तोहफा तो दिया ही साथ कई अनेक घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कर्मचारी हित में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि, अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने कमेटी बनेगी। 
सरकारी विभागों में कार्यरत संविदा, अस्थाई कर्मचारी को नियमित करने की दिशा में यह कमेटी काम करेगी। इस कमेटी के अध्यक्ष पंचायत सचिव होंगे। 

पंचायत सचिवों को मिलेगी हड़ताल के 55 दिनों की सैलरी

श्री साय ने बताया कि, कर्मचारी संघों के सदस्य भी कमेटी में शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने यह ऐलान भी किया कि, ग्राम पंचायत के हड़ताली सचिवों को 55 दिनों का वेतन मिलेगा। श्री साय ने इसी दौरान कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल के दौरान पत्रकारों पर दर्ज FIR की जांच कराने की भी घोषणा की। गृह सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का होगा गठन।

5379487